फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cobblestones are being laid on the roads of the Shiva Temple Corridor comple

Lakhimpur Kheri News: शिव मंदिर कॉरिडोर परिक्षेत्र के मार्गों पर बिछने लगा कोबल स्टोन

Sun, 14 Dec 2025 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 14 Dec 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Cobblestones are being laid on the roads of the Shiva Temple Corridor comple
गोला के शिव मंदिर कॉरिडोर परिसर के मार्गो में लगाया जा रहा‌ कोबल स्टोन। संवाद - फोटो : मुठभेड़ में घायल आरोपी को ले जाते पुलिस कर्मी। विभाग स्रोत
गोला गोकर्णनाथ। शिवा मंदिर कॉरिडोर का निर्माण समय पर पूरा कराने के लिए काम तेज करा दिया गया है। परिसर से बाहर परिक्षेत्र मार्गों पर दो रंगे कोबल स्टोन बिछाए जाने लगे हैं। इन मार्गों के किनारे त्रिशूल आकृति के 20 फुट ऊंचे 150 से अधिक खंभों पर कन्ड्यूड लाइटें लगाई जाएंगी। आकर्षक खंभों की खेप पहुंच गई हैं। कॉरिडोर में परिक्रमा पथ, रिटेनिंग बाल पर नक्काशी, मुख्य एवं वीआईपी द्वार निर्माण, यात्री हाल, कैफेटेरिया, अन्य मंदिरों का पुनर्स्थापन का काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इधर, पूर्व दिवंगत विधायक अरविंद गिरि के करीबी रहे पूर्व प्रधानाचार्य एवं हॉकी कोच विश्वनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर कॉरिडोर के मानचित्र पर सवाल उठाए हैं, जिससे हलचल पैदा हो गई है। उन्होंने लिखा है कि कॉरिडोर के मानचित्र में परिवर्तन कर सुंदरीकरण का रूप देने वाले का नाम उजागर किया जाएगा। बताया कि कॉरिडोर के नक्शे में फेर बदल किया गया है। पूर्व के निरीक्षण में जो रूपरेखा बनीं थी, उस अनुरूप निर्माण नहीं हो रहा।
विज्ञापन

बता दें कि शिव मंदिर कॉरिडोर के निर्माण के लिए पांच सितंबर, 2022 को विधायक अरविंद गिरि ने तत्कालीन सीडीओ अनिल कुमार सिंह के साथ किया था। निरीक्षण में कॉरिडोर की रूपरेखा की शुरुआत हुई थी। अगले दिन उनका आकस्मिक निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------


कॉरिडोर के नक्शे में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। कई बार प्रेजेंटेशन के बाद ही नक्शा तैयार हुआ है। उसी अनुरूप निर्माण कराया जा रहा है। कभी-कभी जब चीजें फंसती है तो आवश्यकता अनुसार फेरबदल कर दिया जाता है।
-उत्कर्ष शुक्ला, आर्किटेक्ट कॉरिडोर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed