फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   CMS, letter written to the government for action against the doctor

Lakhimpur Kheri News: सीएमएस, डॉक्टर पर कार्रवाई के लिए शासन को लिखा पत्र

Tue, 15 Apr 2025 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
CMS, letter written to the government for action against the doctor
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल में सर्जन के कक्ष में मरीजों को दवा लिखते हुए एक बाहरी युवक के पकड़े जाने पर व्यवस्था में लापरवाही को लेकर सीडीओ अभिषेक कुमार ने सीएमएस डॉ. आरके कोली और सर्जन डॉ. शिवनाथ मौर्या के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रमुख सचिव स्वास्थ्य और महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा को पत्र लिखा है। शासन से दोनों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

सीडीओ अभिषेक कुमार ने सोमवार को जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने सीएमएस कक्ष के कुछ दूरी पर सर्जन डॉक्टर शिवनाथ मौर्या के कमरे में संदीप मौर्य नाम का युवक मरीजों को बाहर की दवा खिलते हुए पकड़ा।
विज्ञापन

जबकि संदीप जिला अस्पताल में न तो डॉक्टर है न ही कोई कर्मचारी। फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद संदीप के खिलाफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था, जिससे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों ने बताया कि आरोपी युवक और सर्जन डॉक्टर की खास पहचान है। डॉक्टर के संरक्षण में ही वह लंबे समय से मरीजों के साथ फर्जीवाड़ा करता आ रहा है। हालांकि संबंधित डॉक्टर ने आरोपी युवक को पहचानने से ही इन्कार किया है, लेकिन उनकी भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है।

विभागीय सूत्रों ने बताया कि आरोपी युवक की कारगुजारी की जानकारी अस्पताल के जिम्मेदारों को थी, लेकिन कमीशन के खेल में सब के सब आंखें बंद किए बैठे रहे।
सीडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल के सीएमएस और संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रमुख सचिव स्वास्थ्य और महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा को पत्र लिखा है। इस तरह की लापरवाही और फर्जीवाड़ा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed