फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   CMO hopes to perform memorandum

आशाओं ने प्रदर्शन कर सीएमओ को ज्ञापन दिया

Mon, 21 Dec 2015 06:32 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 21 Dec 2015 06:32 PM IST
विज्ञापन
CMO hopes to perform memorandum
विभिन्न समस्याओं के लिए आशाओं ने सोमवार को सीएमओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया तथा सीएमओ को ज्ञापन दिया। आशाओं ने सीएमओ से तत्काल समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

सीएमओ को दिए ज्ञापन में आशाओं ने बताया है कि प्रत्येक सीएचसी और पीएचसी पर आशाओं के ठहरने, खाने और कपड़े बदलने आदि के लिए कमरे की व्यवस्था की जाए। क्षेत्र में आशा कार्यकत्री के साथ कोई घटना हो जाती है तो प्रभारी चिकित्साधिकारी आशा कार्यकत्री का साथ न देकर जनता का साथ देते हैं जबकि दोनों पक्षों को सुनना चाहिए।
विज्ञापन

मांग की गई कि आशा कार्यकत्रियों को टीकाकरण का प्रशिक्षण अतिशीघ्र दिलाया जाए जिससे एएनएम अवकाश पर हैं तो टीकाकरण का कार्य आशा कर लिया करें। जिला महिला अस्पताल में कुछ महिलाएं जो आशा नहीं हैं अपने को आशा बताकर मरीजों को गुमराह कर प्राइवेट नर्सिंग होम में ले जाकर मोटा कमीशन लेती हैं इस पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग की गई यदि इन समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो पंद्रह दिन के बाद वे लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगी। प्रदर्शन करने वालों में मंजीत कौर, माया देवी, गायत्री देवी, प्रिया वर्मा, मंजू देवी, सुशीला वर्मा, सुनीता देवी और गीता देवी सहित तमाम आशाएं शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed