फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   CM will distribute gifts to beneficiaries

2263 लाभार्थियों को सीएम बांटेंगे तोहफे

Sat, 18 Jun 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 18 Jun 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
 CM will distribute gifts to beneficiaries
cm - फोटो : amar ujala
लखीमपुर-सीतापुर मार्ग के फोरलेन का शिलान्यास करने आ रहे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 20 जून को विभिन्न योजनाओं के तहत 2263 लाभार्थियों को तोहफे भी बांटेंगे। इसके अलावा आठ अरब 72 करोड़ 85 लाख 43 हजार लागत की 153 परियोजनाओं में 138 कार्यों का लोकार्पण और 15 कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसमें पीडब्ल्यूडी की तीन अरब 87 करोड़ 58 लाख 23 हजार रुपये लागत वाली सात परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल हैं, जिसमें तीन अरब 42 करोड़ 40 लाख 31 हजार रुपये की लागत से फोरलेन का कार्य शामिल है। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के स्वागत में जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। 20 जून को राजकीय इंटर कालेज के ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के तहत मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जिले के 2263 लाभार्थियों को तोहफे भी बांटेंगे। परियोजना निदेशक डॉ दिनेश सिंह ने बताया कि लोहिया ग्रामीण आवास योजना के तहत 10, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 50, श्रम विभाग की ओर से 558 मजदूरों को साइकिल, एकीकृत जनजाति विकास परियोजना की ओर से 100 साइकिल, कन्या विद्याधन के तहत 20, 50 लैपटॉप, डूडा की ओर से 46 बैट्री चालित रिक्शा, 44 ट्राई साइकिलें, 100 किट कृषि बीज, राज्य पोषण मिशन के तहत 50, कौशल विकास मिशन के तहत 100, 350 वर्दी, आम आदमी कृषक दुर्घटना पट्टा के तहत 50, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ के तहत 100, समाजवादी पेंशन योजना के तहत 500, कामधेनू योजना के तहत 10, जननी सुरक्षा एवं चश्मा वितरण योजना के तहत 100 और स्वरोजगार योजना के तहत 25 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री तोहफे देंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री आठ अरब 72 करोड़ 85 लाख 43 हजार लागत की 153 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, जिसमें पीडब्ल्यूडी की फोरलेन समेत सात परियोजनाएं शामिल हैं। शिलान्यास वाली परियोजनाओं में सड़क, पुल, पुलिया, सीसी रोड, विद्युत उपकेंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन


थारू शिल्प ग्राम के निर्माण का शिलान्यास
बार्डर एरिया डेवलपमेंट कार्यक्रम के तहत चंदनचौकी मेें एक करोड़ 24 लाख की लागत से थारू शिल्प ग्राम का निर्माण कराया जाएगा, जिसका 20 जून को मुख्यमंत्री शिलान्यास करेंगे। इसका निर्माण कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड तीन कराएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिसैया से पूरनपुर तक मार्ग का होगा चौड़ीकरण
लखीमपुर को पीलीभीत से जोड़ने वाले सिसैया-धौरहरा-पलिया-धनौराघाट-पूरनपुर मार्ग पर 15.100 किमी दूरी में चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा। 34 करोड़ लागत वाले इस कार्य को निर्माण खंड प्रथम और तृतीय संयुक्त रूप से कराएगा। 


इनका सीएम करेंगे लोकार्पण
-खीरी-लगुचा मार्ग का चौड़ीकरण, रामपुर गोकुल से ऐंठापुर संपर्क मार्ग, मुक्ति धा से महेवागंज मार्ग, खीरी मुख्य नहर की पटरी का सुदृढ़ीकरण, नोखेपुरवा संपर्क मार्ग, सरायन नाले पर लघु सेतु निर्माण 
-राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान निघासन 
-जिला महिला अस्पताल का प्रशासनिक भवन 
-मॉडल स्कूल लुधौरी निघासन
-शहर में हाटमिक्स रोड का पुनर्निर्माण कार्य 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed