फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Clothes of girl missing in crocodile attack recovered

Lakhimpur Kheri News: मगरमच्छ के हमले में लापता युवती के कपड़े बरामद

Sat, 14 Oct 2023 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Clothes of girl missing in crocodile attack recovered
मगरमच्छ के हमले में लापता युवती के मिले कपडे़
निघासन। पढुआ थाना क्षेत्र में 15 दिन पहले बकरी चराते समय एक युवती को मगरमच्छ शारदा नहर में खींच ले गया था। शुक्रवार दोपहर युवती के कपड़े बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

26 सितंबर को दोपहर बाद दुलहीपुरवा गांव निवासी जयपाल विश्वकर्मा की 18 वर्षीय पुत्री कामिनी अपने गांव के सामने शारदा नहर के किनारे बकरी चरा रही थी। उसी समय मगरमच्छ युवती को नहर में खींच ले गया था। स्थानीय गोताखोरों ने दो दिन तक नहर में युवती को तलाश किया लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नहर में पानी बंद हो जाने के कारण शुक्रवार दोपहर लापता युवती के परिजनों को नहर से कपड़े बरामद हुए। हालांकि युवती का अभी तक पता नहीं चला है। एसओ हनुमंत तिवारी ने बताया कि युवती का शव न मिलने का कारण कोई कार्रवाई संभव नहीं है। युवती की तलाश के लिए नहर में तलाश शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed