{"_id":"697654239b9059ee4b092b5c","slug":"closed-highways-in-far-west-reopen-after-heavy-snowfall-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-166797-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: भारी बर्फबारी के बाद सुदूर पश्चिम के बंद राजमार्ग खुले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: भारी बर्फबारी के बाद सुदूर पश्चिम के बंद राजमार्ग खुले
Sun, 25 Jan 2026 11:04 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 25 Jan 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
राजमार्ग से बर्फ हटाते पुलिसकर्मी। स्रोत: प्रशासन
धनगढ़ी (नेपाल)। सुदूर पश्चिम प्रदेश के पहाड़ी जिलों में शुक्रवार रात हुई बर्फबारी के कारण जनजीवन प्रभावित रहा लेकिन शनिवार को पुलिस की तत्परता से प्रमुख राजमार्गों पर आवागमन फिर शुरू हो गया है। डडेलधुरा और बेतड़ी सहित विभिन्न जिलों में पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद सड़कों पर जमी बर्फ को हटाया। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
शुक्रवार शाम से देर रात तक डडेलधुरा, बाजुरा, बझांग, दार्चुला और बेतड़ी में गरज के साथ बर्फबारी हुई। बर्फबारी के चलते डडेलधुरा के हगुल्टे, गैरा, साहू खर्क और भांत कांडा जैसे ऊंचे इलाकों में भीमदत्त राजमार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया था। इसी तरह बेतड़ी जिले के ढोल्यामोड़, मुस्याचोर, सतबांझ और दैहिमांडा क्षेत्र में भी भारी बर्फ जमा होने से दशरथचंद और जय पृथ्वी राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई थी।
सड़कों पर फिसलन और दुर्घटना की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने शुक्रवार रात से ही इन मार्गों पर परिचालन बंद करा दिया था। राजमार्ग सुरक्षा तथा ट्रैफिक पुलिस कार्यालय अतरिया के डीएसपी टेक बहादुर जोरा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सड़कों पर बड़ी मात्रा में बर्फ जमा होने के कारण वाहनों को रोक दिया गया था। शनिवार सुबह मौसम खुलते ही पुलिस और ट्रैफिक कर्मियों ने मार्ग साफ करने का अभियान शुरू किया। बर्फ हटाए जाने के बाद अब सभी प्रमुख राजमार्गों पर वाहनों का आवागमन सामान्य रूप से सुचारु हो सका है।