{"_id":"6656dec9ad4b5b39110a9d41","slug":"clashes-between-two-groups-over-breaking-of-wall-in-lakhimpur-kheri-2024-05-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दीवार तोड़ने को लेकर बवाल: लखीमपुर में फायरिंग से दहला लखहा गांव, आधे घंटे तक चलीं गोलियां, कई लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार तोड़ने को लेकर बवाल: लखीमपुर में फायरिंग से दहला लखहा गांव, आधे घंटे तक चलीं गोलियां, कई लोग घायल
Wed, 29 May 2024 01:33 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 29 May 2024 01:33 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के नीमगांव थाना क्षेत्र के लखहा गांव में रास्ते की दीवार तोड़ने को लेकर बुधवार दोपहर बवाल हो गया। दोनों पक्षों की ओर से जमकर ईंट पत्थर चले। इस दौरान कई राउंड फायरिंग हुई। बवाल में कई लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे एएसपी और सीओ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी के नीमगांव थाना क्षेत्र के लखहा गांव में बुधवार को निर्माणाधीन दीवार गिराने के बाद दो पक्षों में बवाल हो गया। दोनों पक्षों की ओर से पहले पथराव हुआ, फिर फायरिंग शुरू हो गई। पत्थर और छर्रे लगन से छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने लाठियां भांजकर स्थिति पर काबू पाया। एक घंटे तक चले बवाल के बाद पुलिस ने 20 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। घटना के बाद एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बवाल करने वाले युवक पर महिला पुलिस अधिकारी डंडे बरसा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम लखहा निवासी मुनीश वर्मा और मनमोहन के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। हाल ही में मुनीश ने जमीन की घेराबंदी करने के लिए दीवार बनाई है। जहां दीवार बनाई, वहां पहले लोग निकलते थे। बुधवार की सुबह मनमोहन अपने कुछ साथियों के साथ आया और ट्रैक्टर से दीवार को ढहाने लगा। यहीं से विवाद शुरू हो गया। मुनीश ने विरोध किया तो मनमोहन पक्ष के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- नागेश हत्याकांड: दम तोड़ने से पहले प्रेमी ने ऐसे बचाई प्रेमिका की जान, कमरे में इस हाल में मिली युवती
इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। पथराव के बीच तमंचों से गोलियां चलनी शुरू हो गई हैं। सूचना पर एएसपी पश्चिमी नैपाल सिंह, सीओ मितौली, एसओ नीमगांव के साथ डायल 112 की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और स्थिति संभाली। बवाल में आदित्य वर्मा, सावित्री, बिट्टो सहित करीब आधा दर्जन लोगों को चोटें आईं हैं। गांव में तनाव देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया है।
एएसपी पश्चिमी नैपाल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर आसपास के थानों की फोर्स पहुंच गई थी। मौका मुआयना किया है। क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों की शिनाख्त कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।