पलिया हवाई पट्टी पर कल उतरेगा राज्यपाल का विमान
सार
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एक दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को पड़ोसी जनपद पीलीभीत जाएंगी।उनका विमान सुबह 9.30 बजे पलिया स्थित हवाईपट्टी पर उतरेगा।इसके बाद यहां से राज्यपाल कार द्वारा पीलीभीत जनपद के बैलहा गांव जाएंगी।वहां पर प्राइमरी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करेंगी।
विज्ञापन