{"_id":"6307cdcaa0371405fa22fb22","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly4955163179","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.74 करोड़ से बदलेगी कलेक्ट्रेट की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.74 करोड़ से बदलेगी कलेक्ट्रेट की सूरत
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कलेक्ट्रेट को सजाने संवारने के लिए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के प्रयासों को सफलता मिली है। शासन ने कलेक्ट्रेट में सड़क चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण, नाली निर्माण और प्रवेश द्वारों के नव निर्माण के लिए एक करोड़, 74 लाख, 40 हजार धनराशि को व्यय करने की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दे दी है। इससे जल्द ही कार्य शुरू होगा।
डीएम ने आजादी का अमृत महोत्सव पर कलेक्ट्रेट स्थित पार्क का जीर्णोद्धार कराने के साथ ही पूरे कलक्ट्रेट भवन सहित अन्य दफ्तरों को तिरंगामय बनवाया था। कलेक्ट्रेट परिसर में सड़क चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण, नाली निर्माण, दोनों प्रवेश द्वारों का नवनिर्माण कार्य कराने के लिए डीएम के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी विभाग ने स्टीमेट तैयार किया था। डीएम ने बताया कि कार्य की विशिष्टियां मानक व गुणवत्ता की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी की होगी। कार्यदायी संस्था यह सुनिश्चित करें कि कार्य निर्धारित समयावधि में ही पूर्ण हो जाए।
कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता अनिल जाटव ने बताया कि इस कार्य के लिए निविदा आमंत्रित की गई। निविदा प्राप्त होते ही अनुबंध गठन कराते हुए जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस कार्य के पूरा होने पर कलेक्ट्रेट की सूरत बदल जाएगी।