फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

156 न्याय पंचायतों की 1166 ग्राम पंचायतों के प्रशासक बने 38 एडीओ

Thu, 31 Dec 2020 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते 156 न्याय पंचायतों की 1166 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 25 दिसंबर 2020 को समाप्त हो चुका है, जिससे इनमें विकास कार्यों का संचालन जारी रखने के लिए डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने 38 एडीओ को प्रशासक नियुक्त किया है। प्रशासकों और एडीओ को न्याय पंचायतवार ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीएम ने सभी प्रशासकों से ग्राम पंचायतों में होने वाले आय-व्यय की रिपोर्ट प्रत्येक सप्ताह डीपीआरओ कार्यालय के माध्यम से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा है कि ग्राम पंचायतों के सामान्य निर्वाचन 2021 के बाद संगठित होने वाली नई ग्राम पंचायतों की प्रथम बैठक के लिए नियत की जाने वाली तिथि तक या अधिकतम छह माह की अवधि के लिए एडीओ को प्रशासक नियुक्त किया गया है। प्रशासक अपनी ग्राम पंचायतों के प्रधान और समितियों की समस्त शक्तियों का प्रयोग कर विकास कार्यों का संचालन करेंगे। लखीमपुर ब्लॉक की न्याय पंचातयों भल्लिया बुजुर्ग, बिझौली, करनपुर निबहा, सलेमपुर, कोरैया जंगल, उदयपुर महेवा, बाजपेई, कैमहरा की सभी ग्राम पंचातयों के प्रशासक और एडीओ आईएसबी सर्वेश कुमार वर्मा बनाए गए हैं। इसी ब्लॉक की न्याय पंचायत लकेसर, कालाआम, बांसताली, जमुनियां, गोपालापुर, लगुचा, घुंघची (रजागंज) के प्रशासक और एडीओ समाज कल्याण रामखेलावन रावत बनए गए हैं।
विज्ञापन

बेहजम ब्लॉक में न्याय पंचायत शंकरपुर, अछनिया, पन्यौरा और गौरिया के लिए एडीओ आईएसबी राधेश्याम वर्मा, न्याय पंचायत भूलनपुर, ओयल देहात और पैला के लिए एडीओ सहकारिता रामपारस प्रजापति, नीमगांव, धुमरा, सिसावां कला और टिकौला के लिए एडीओ सांख्यिकी रामनरेश पाल, फूलबेहड़ ब्लॉक की न्याय पंचायत फूलबेहड़, श्रीनगर और ज्ञानपुर के लिए एडीओ पंचायत रामाधार, सुंदरवल और गौरा के लिए एडीओ कृषि रूपचंद्र, पिपरावां और पकरिया के लिए एडीओ सहकारिता अनूप कुमार, खंभारखेड़ा और प्रतापपुर के लिए एडीओ सांख्यिकी दर्शनलाल, नकहा की न्याय पंचायत कोठिया, बेलवा, सकेथु, बड़ागांव, अटकोहना के लिए एडीओ पंचायत गोवर्धन प्रसाद, न्याय पंचायत महोला, भीरा घासी, त्रिकोलिया, अशोगापुर और पनगी कला के लिए एडीओ आईएसबी अनुराग पांडेय, कुंभी की न्याय पंचायत अहमदनगर, जड़ौरा, लंदनपुर ग्रंट, अमीरनगर और मड़िया के लिए भगवान दास वर्मा, न्याय पंचायत गोला देहात, मगदापुर, शहाबुद्दीनपुर, ममरी, सिकंद्राबाद के लिए एडीओ सहकारिता रमेश कुमार, बांकेगंज की न्याय पंचायत मैलानी, रोशननगर, रामपुर ग्रंट नंबर 18, ग्रंट नंबर 10 के लिए एडीओ आईएसबी तेजराम, इसी ब्लॉक की न्याय पंचायत कुकरा, वजीरनगर, अलीगंज के लिए एडीओ सहकारिता संदीप कुमार, मितौली ब्लॉक की न्याय पंचायत कैमहरा, कल्लुआ मोती, मितौली, बबौना और कानाखेड़ा के लिए एडीओ पंचायत कुरेंद्र पाल, न्याय पंचायत अबगावां, कस्ता, संडिलवा के लिए एडीओ आईएसबी उमेश कुमार कौशल, न्याय पंचायत ककरहा, जम्हौरा, भीखमपुर के लिए एडीओ समाज कल्याण प्रेमकुमार को प्रशासक बनाया गया है। ऐसे ही अन्य ब्लॉकों की न्याय पंचायतवार ग्राम पंचायतों के एडीओ प्रशासक बनाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त
पसगवां। कुल 109 ग्राम पंचायतों की कमान अब प्रशासक व पंचायत सचिव के हाथों में रहेगी। एडीओ पंचायत देवेंद्र कुमार को न्याय पंचायत जसमढ़ी, मोहिद्दीनपुर, मैगलगंज, बाईकुंआ व सिसोरा नासिर, एडीओ आईएसबी संजीव श्रीवास्तव को बनकागांव, बरनैया, बरवर, औरंगाबाद व मकसूदपुर, एडीओ सहकारिता सचिन तिवारी को पसगवां, मुल्लापुर, बढैयां व किरियारा का प्रशासक बनाया गया है। संवाद
-
सात एडीओ संभालेंगे तीन ब्लॉकों की 172 ग्राम पंचायतें
धौरहरा। धौरहरा तहसील क्षेत्र की तीन ब्लाकों धौरहरा, ईसानगर, रमियाबेहड़ में सात एडीओ को प्रशासक बनाया गया है। ईसानगर ब्लॉक में एडीओ आईएसबी विमल कुमार वर्मा को न्याय पंचायत सिंगावर, ईसानगर, मड़वा, खमरिया पंडित, लाखुन, कबिरहा, एडीओ समाज कल्याण सतीश नरायन शुक्ला को न्याय पंचायत दरिगापुर, लौकाही मल्लापुर, हसनपुर कटौली, फिरोजाबाद व रुद्रपुर, एडीओ आईएसबी आलोक कुमार शुक्ला को न्याय पंचायत सिसैया कला , जुगनूपुर, खरवहिया नंबर एक, अदलीसपुर, एडीओ सांख्यिकी मुन्ना लाल को न्याय पंचायत गुदरिहा, गुलरिहा (सरसवा), अमेठी का प्रशासक बनाया गया है। रमियाबेहड़ ब्लाक में एडीओ पंचायत रामऔतार राना को न्याय पंचायत लखाही, जटपुरवा, रामनगर बगहा, एडीओ आईएसबी अनुज अवस्थी को न्याय पंचायत तेलियार, बैरिया, भटपुरवा कला, एडीओ सहकारिता जयंत सिंह को न्याय पंचायत कफारा, खरवहिया नंबर दो का प्रशासक बनाया गया है। संवाद

-
कुल 38 एडीओ को 156 न्याय पंचायतों की 1166 ग्राम पंचायतों का प्रशासक नियुक्त किया गया है। प्रत्येक सप्ताह ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न योजनाओं के आय-व्यय का सूचना डीपीआरओ के माध्यम से उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।
-शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed