गौरीफंटा (लखीमपुर खीरी)। गौरीफंटा-सुमेरनगर के पास देहरादून से आई टीम और लखीमपुर के लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने सर्वे किया। निरीक्षण के दौरान वन विभाग और एसएसबी के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। टीम के सर्वे से शीघ्र ही सड़क का निर्माण शुरू होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
भारत-नेपाल बार्डर के किनारे-किनारे बनती आ रही सड़क को गौरीफंटा होते हुए किनारे से सुमेरनगर तक बनाने का कार्य होना है। इसी क्रम में सर्वे टीम यहां पहुंची। सर्वे टीम में वन्यजीव अधिकारी देहरादून केनाल लता और अरमान संधू के साथ ही लोक निर्माण विभाग लखीमपुर के एई अतुल कुमार द्विवेदी, जेई अंकेश वर्मा, दिलीप कुमार आदि शामिल रहे। जिन्होंने पिलर संख्या 753 से कुआं नंबर आठ और कीरतपुर होते हुए अंबरगढ़ पिलर संख्या 759/1 तक प्रस्तावित सड़क के लिए निरीक्षण किया। गौरीफंटा एसएसबी के उप कमान्डेंट संजय यादव, गौरीफंटा सहायक कमान्डेंट जगदीश सिंह, गौरीफंटा रेंजर खड़ग बहादुर के अलावा कीरतपुर और अंबरगढ़ का वन स्टाफ भी मौजूद रहा। संवाद