फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

डीएम ने कहा-कोविड के चलते नहीं बन पाया बांध, अब जल्द होगा काम

Tue, 29 Dec 2020 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
निघासन में डीएम को ज्ञापन सौंपते किसान। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
तिकुनियां (लखीमपुर खीरी)। बॉर्डर के गांव रननगर में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने दौरा कर वहां स्थित गुरुद्वारे में किसानों की समस्याएं सुनीं। किसानों ने मोहाना नदी किनारे बनाए गए नेपाल के बांध की वजह से आने वाली बाढ़ रोकने के लिए बंदोबस्त किए जाने की मांग की। डीएम ने कहा-कोविड के कारण इस दिशा में काम नहीं हो सका, जल्द ही बांध बनवाया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार दिन में एक बजे डीएम और एसपी विजय ढुल ने मोहाना नदी के किनारे स्थित रननगर गुरुद्वारा पहुंचे, जहां मौजूद किसानों की समस्याएं सुनीं। किसानों ने कहा कि मोहाना नदी के किनारे नेपाल सरकार द्वारा बनवाए गए बांध से बारिश में बाढ़ का पानी सीधे भारतीय सीमा के खेतों में घुसकर फसलों को तबाह करता है और जबर्दस्त कटान होता है। जिससे लोग काफी दिक्कत होती है। इस पर डीएम ने निरीक्षण किया और कहा कि प्रस्ताव भेजा जा चुका है। कोविड-19 के चलते निर्माण नहीं हो पाया, अब जल्द ही यहां भी बांध का निर्माण कराया जाएगा । बांध बन जाने से इलाके में बाढ़ की समस्या खत्म हो जाएगी। उन्होंने तिलहा घाट का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

किसानों ने दिया ज्ञापन
ग्राम प्रधान मलूक सिंह, कुलविंदर सिंह, गुरनाम सिंह सहित अन्य किसानों ने बॉर्डर के किसानों को बचाने के लिए मोहाना नदी पर बांध निर्माण कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने किया कोतवाली का निरीक्षण
खीरी बॉर्डर से लौटने के बाद एसपी और डीएम ने कोतवाली तिकुनियां का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने महिला डेस्क में और गुणवत्ता लाने, शिकायतों का तत्काल निराकरण किए जाने के दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा कोतवाली में जनरेटर कक्ष अलग बनाने के लिए कोतवाली प्रभारी राजकुमार वर्मा को निर्देशित किया। एसडीएम ओपी गुप्ता, सीओ प्रदीप कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed