फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

दो एएमओ और एक लिपिक मिर्जापुर से संबद्ध

Fri, 25 Dec 2020 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। खाद्य एवं रसद विभाग के दो एएमओ (क्षेत्रीय विपणन अधिकारी) समेत कुल तीन कर्मियों को मिर्जापुर जनपद से संबद्ध किया गया है। बताते हैं कि मिर्जापुर में स्टाफ की कमी के चलते धान खरीद प्रभावित हो रही थी, जिससे सदर तहसील के एएमओ प्रमोद गुप्ता, गोला के एएमओ सुरेश चंद्र सरोज और लिपिक संतोष कुमार को मिर्जापुर भेजा गया है। हालांकि इनके स्थान पर यहां किसी की अभी तैनाती नहीं हुई है, जिससे यहां स्टाफ की किल्लत हो गई है।
विज्ञापन

जनपद में अधिकारी धान खरीद का लक्ष्य पूरा होने की बात कह रहे हैं, लेकिन सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) का उतार धीमा होने से राइस मिलों के स्टाक की जांच के आदेश दिए गए हैं। ऐसे समय में दो अधिकारियों समेत एक लिपिक को दूसरे जनपद से संबद्ध कर दिया गया है, जिससे विभागीय अधिकारियों में खलबली है। दो एएमओ के मिर्जापुर चले जाने से यहां पर दो एएमओ बचे हैं, जिनके पास क्रय केंद्रों का चार्ज है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी लालमणि पांडेय ने बताया कि यहां धान खरीद का लक्ष्य पूरा हो चुका है और आवक भी नगण्य है, जबकि पूर्वांचल के जनपदों में अब धान खरीद में तेजी आई है। इसलिए मिर्जापुर में स्टाफ की कमी होने पर यहां से दो एएमओ और एक लिपिक को वहां संबद्ध किया गया है। धान खरीद पूरी होते ही तीनों कर्मचारी वापस जनपद में लौट आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed