फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

प्रशासन का सख्त रुख देख व्यापारी खुद ही हटाने लगे अतिक्रमण

Fri, 25 Dec 2020 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर में अतिक्रमण को लेकर खाली हुई सराफा दुकान - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। संकटा रोड का अतिक्रमण हटाने के लिए तहसील प्रशासन ने बेहद सख्त रुख अपना रखा है। हालांकि व्यापारी अब भी किसी प्रकार का अतिक्रमण न होने का दावा कर रहे हैं, यह और बात है कि स्वयं ही अतिक्रमण हटा भी रहे हैं। उधर, नगर पालिका प्रशासन ने गुरुवार को सड़क का सेंटर चिह्नित कर निशान लगवा दिए। प्रशासन संकटा देवी रोड की चौड़ाई करीब 45 फुट बता रहा है। इसके अनुसार सेंटर लाइन के दोनों ओर साढ़े बाइस फुट तक का सड़क का निर्माण होगा।
विज्ञापन

जिला एवं तहसील प्रशासन से राहत न मिलती देखकर संकटा देवी रोड के व्यापारियों ने गुरुवार को अपनी दुकान व शोरूम खाली करने शुरू कर दिए। सराफा बाजार में लाखों की कीमत से बनवाए गए शोरूम को व्यापारी अब उजाड़ने लगे हैं। दुकानदारों का कहना है कि लॉकडाउन के कारण कारोबार चौपट रहा और अब अतिक्रमण हटाओ अभियान से और चौपट हो जाएगा। उधर, नगर पालिका प्रशासन ने सदर चौराहे से लेकर सुभाष पार्क तक सड़क का सेंटर निकालकर चिह्न लगवा दिए। बताते हैं कि निर्धारित सेंटर के दोनो ओर साढ़े बाइस फुट सड़क रहेगी।
विज्ञापन

.
सड़क के किसी हिस्से पर नहीं है अतिक्रमण, फिर भी जारी कर दी नोटिस
लखीमपुर खीरी। तहसील प्रशासन के अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर संकटा देवी रोड के दुकानदारों में नाराजगी है। व्यापारियों का कहना है कि भले ही प्रशासन नगर पालिका की सड़क और पटरी पर अतिक्रमण करने की बात कह रहा हो, लेकिन मकान एवं दुकान निर्माण के लिए पालिका बोर्ड के समक्ष आवेदन किया गया। बोर्ड की ओर से स्वीकृत मानचित्र के अनुसार ही दुकान और मकान का निर्माण कराया गया। व्यापारियों का कहना है कि मानचित्र के मुताबिक संकटा देवी रोड 12 फुट आठ इंच है और इसके दोनो ओर रोड पटरी पांच फुट आठ इंच है। इसके अनुसार मय मटरी संकटा देवी रोड 24 फुट की है और मौजूदा समय में रोड की चौड़ाई इससे अधिक है। जो सड़क पर अतिक्रमण न होने का प्रमाण है। इसलिए नगर पालिका ने जो नोटिस मुहैया कराई है वह उचित नहीं है। व्यापारियों ने बताया कि नगर पालिका ईओ ने जो नोटिस जारी की है वह भ्रामक और न्याय हित के विपरीत है। इसलिए पालिका की नोटिस को निरस्त किया जाए। व्यापारियों ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन सदर विधायक योगेश वर्मा को सौंपा। आजाद कुमार, कमल अग्रवाल, एसके गुप्ता, निकुंज गुप्ता, रिषभ गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
सेंटर बिंदु का सही निर्धारण का निर्देश
सदर विधायक योगेश वर्मा ने पुरानी गल्ला मंडी पहुंचकर व्यापारियों की बात सुुनी। व्यापारियों ने किसी प्रकार का अतिक्रमण न होना बताकर ज्ञापन सौंपा। इसके बाद सदर विधायक ने नगर पालिका के जेई अमरदीप मौर्य, सर्वेयर अमित सोनी को सेंटर बिंदु का सही निर्धारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed