{"_id":"5fd504c88ebc3e3c526141f6","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly429978629","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने कहा-दिव्यांगों के लिए शौचालय एवं कक्षाओं में टायल लगाने का काम पूरा करें जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने कहा-दिव्यांगों के लिए शौचालय एवं कक्षाओं में टायल लगाने का काम पूरा करें जिम्मेदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की मासिक समीक्षा बैठक में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने मिशन कायाकल्प के तहत नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के परिषदीय विद्यालयों में 14 मानकों पर कार्य किए जाने की समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से दो मानकों दिव्यांग के लिए शौचालय एवं कक्षा/कक्षों में टायल लगाने पर विशेष जोर दिया। पंचायती राज विभाग व नगर निकाय के अधिकारियों को अभियान चलाकर दोनों मानक शीघ्र ही पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें सीडीओ अरविंद सिंह भी मौजूद थे। बैठक के आरंभ में बीएसए बुद्धप्रिय सिंह ने जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की पिछली मासिक समीक्षा बैठक में उठाए गए बिंदुओं के अनुपालन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा जिन नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों के परिषदीय विद्यालयों में शेष कार्यों को एक सप्ताह के भीतर काम शुरू करते हुए जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान डीएम ने बीएसए को शेष अन्य 12 मानकों पर कंपोजिट ग्रांट से काम कराने के निर्देश दिए। डीएम ने मिशन प्रेरणा के तहत जिले में हुए उत्कृष्ट कार्यों पर बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह की तारीफ की। सभी बीईओ को ब्लॉकों पर बनाए गए टास्क फोर्स की नियमित बैठकें कराने के निर्देश दिए गए हैं। सीडीओ अरविंद सिंह ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा करते हुए सभी बीईओ को परिषदीय विद्यालयों में सभी पात्र बालिकाओं का योजना में अनिवार्य रूप से पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने अपात्र आवेदनों पर सुस्पष्ट कारण सहित आख्या संबंधित प्रधानाचार्य से प्राप्त कर अपने पास रिकार्ड बनाने के लिए कहा। बैठक में कुछ बीईओ ने समस्या उठाते हुए बताया कि मिड डे मिल की कन्वर्जन कास्ट बच्चों के खातों में हस्तांतरण करने में बैंकर्स का सहयोग नहीं प्राप्त हो रहा है। डीएम ने एलडीएम को बीएसए से समन्वय स्थापित कर समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए। डीएम ने ऑपरेशन कायाकल्प, विद्यालयों के निरीक्षण, सपोर्टिव सुपरविजन, शिक्षा के लिए डिजिटल पहल, मानव संपदा, समावेशी शिक्षा, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अवस्थापना सुविधाओं के संतृप्तिकरण की स्थिति, विद्यालयों का संविलियन सहित समग्र शिक्षा अभियान में वित्तीय प्रगति पर बिंदुवार समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। बैठक में डीडीओ अरविंद कुमार, डायट प्राचार्य डॉ ओपी गुप्ता, डीपीआरओ मनोज यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशू शेखर मौजूद रहे। संवाद