फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे रैन बसेरे

Sun, 06 Dec 2020 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर ओवर ब्रिज के नीचे बने रैन बसेरा में कैमरा लगाता कर्मचारी - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। नगर पालिका अब रैन बसेरों की निगरानी कराएगी। इसके लिए ओवरब्रिज और रोडवेज बसअड्डा परिसर में बनाए गए रैन बसेरों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। इसका कारण रैन बसेरों में रुकने वालों को अराजकतत्वों से बचाना है। पालिका प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरे लगवाने का निर्णय रोडवेज के महिला रैन बसेरे से एक महिला का बैग गायब होने की घटना से सबक लेते हुए लिया है।
विज्ञापन

सर्दी में किसी को खुले आसमान के नीचे रात न गुजारनी पड़ी, इसके लिए नगर पालिका प्रशासन ने रोडवेज बसअड्डे पर महिला एवं पुरुष के लिए अलग अलग और ओवरब्रिज के नीचे रैनबसेरे बनवाए हैं। इनमें रोजाना 30 से 40 लोग रात गुजारते हैं। इसमें रुकने वालों को सर्दी और सर्द हवाओं से बचाने के लिए रैनबसेरों में बेहद पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चारपाई के साथ रजाई गद्दे की व्यवस्था है। शुक्रवार की रात एक महिला का रोडवेज बस अड्डे के महिला रैनबसेरे से बैग गायब हो गया। बताते हैं महिला ने उसकी देखरेख करने वाले नगर पालिका कर्मी पर ही बैग गायब करने की तोहमत लगा दी। इस मामले को संज्ञान में लेकर पालिका प्रशासन ने यहां रुकने वालों की सुरक्षा को देखते हुए सीसीटीवी कैमरे लगवाने का निर्णय लिया है। शनिवार को महिला रैनबसेरे को छोड़कर अन्य दोनो में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए गए।
विज्ञापन

.......
अराजकतत्वों की होगी निगरानी
ओवरब्रिज के नीचे शराब की दुकानें होने से शाम होते ही वहां पर अराजकतत्वों का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है। पालिका कर्मी बताते हैं कि एक दिन रात में कुछ लोग नशे में धुत होकर रैन बसेरे में घुस गए। बड़ी मुश्किल से सभी को बाहर निकाला जा सका। मगर, अब सीसीटीवी कैमरे लगने से अराजक तत्वों की निगरानी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
रैनबसेरे में रुकने वालों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं, जिससे इनमें आने जाने वालों पर नजर रखी जा सके।
-निरूपमा बाजपेई, अध्यक्ष नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed