फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

पीडब्ल्यूडी ऑफिस साफ सफाई में मिला अव्वल

Wed, 25 Nov 2020 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 01:28 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीडब्ल्यूडी दफ्तर में निरीक्षण करते डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। शासन के निर्देश पर मंगलवार को सुबह 10 बजे डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, सीडीओ अरविंद सिंह समेत नामित जिला स्तरीय अधिकारियों ने सरकारी कार्यालयों का ताबड़तोड़ औचक निरीक्षण किया। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने लोक निर्माण विभाग के तीन कार्यालयों का निरीक्षण किया। साफ-सफाई व्यवस्था के मामले में कार्यालय अव्वल मिला। निरीक्षण में सभी कार्यालयों में कोविड हेल्प डेस्क व्यवस्थित पाई गई। उपस्थित पंजिका की जांच के दौरान डीएम ने संबंधित विभागाध्यक्ष से अनुपस्थित कर्मचारियों का कारण जाना और बिना सूचना के अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने सीडीओ, सीएमओ, एडीएम, सीएमएस, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, उपायुक्त श्रम रोजगार सहित तहसीलों के संबंधित एसडीएम को सरकारी कार्यालयों के निरीक्षण के लिए नामित किया था। निरीक्षण में मुख्य रूप से कार्यालय की साफ सफाई, अधिकारी/कर्मचारियों की उपस्थिति, कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना, कार्यालयों में सरकारी अभिलेखों एवं पत्रावलियों के रखरखाव सहित कई बिंदुओं पर पड़ताल की गई। सभी नामित अधिकारी अपनी निरीक्षण रिपोर्ट बुधवार को डीएम को सौंपेंगे।
विज्ञापन

मितौली। एसडीएम दिग्विजय सिंह ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया, जिसमें चार संविदा कर्मियों सहित 11 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। चार कर्मचारियों के आकस्मिक अवकाश प्रार्थना पत्र मिले। एसडीएम ने अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई किए जाने के लिए डीएम को जांच आख्या भेजी है। मंगलवार सुबह 10:20 बजे एसडीएम सीएचसी पहुंचे, जिस दौरान कुल 11 कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाते हुए सुधार लाने के निर्देश दिए। अनुपस्थित कर्मचारियों में एएनएम मंजू लता, रमा पांडे, आशीष कुमार, मोहित कुमार, शशांक मिश्र, आशीष, सरिता मिश्रा, शिल्पी बाजपेई, जय देवी सक्सेना, अरविंद कुमार सहित 11 अनुपस्थित कर्मचारियों की रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम को सीएचसी में डॉक्टर और तहसील में एक कर्मी अनुपस्थित मिला
लखीमपुर खीरी। एसडीएम मोहम्मदी स्वाति शुक्ला मंगलवार सुबह दस बजे तहसील का निरीक्षण किया इस दौरान 29 कर्मचारी उपस्थित मिले, जबकि एक कर्मचारी सालिकराम बिना किसी सूचना के गायब था। वहीं दो कर्मचारी अवकाश पर बताए गए।इधर, सीएचसी में 53 कर्मचारी मौजूद मिले, जबकि डॉ. दीपा सिंह बिना किसी सूचना के गैर हाजिर मिली। राजकीय पशु चिकित्सालय पहुंची जहां तीनों कर्मचारी ड्यूटी पर मिले। एसडीएम ने बताया कि उन्होंने निरीक्षण की रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed