{"_id":"5fa6d4c28ebc3e9bcf5c7634","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly4261797128","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला टॉपर दो छात्राओं के घर तक बनेगी सीसी रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला टॉपर दो छात्राओं के घर तक बनेगी सीसी रोड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। शिक्षा सत्र 2020 में यूपी बोर्ड से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिला टॉप करने वाली छात्रा अदिति तायल और श्रुति वर्मा के घर तक सड़क (सीसी रोड) बनाने के लिए सरकार ने बजट जारी कर दिया है। इससे दोनों टॉपरों के घरों तक जल्द ही सड़क के निर्माण का कार्य प्रारंभ हो सकेगा। कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड और निर्माण खंड एक ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के टॉपरों को सम्मानित करते हुए उनके घर तक पक्की सड़क बनाने का वादा किया था। इसी कड़ी में इंटरमीडिएट परीक्षा में जिला टॉपर रहीं सनातन धर्म सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्रा श्रुति वर्मा के घर तक सीसी रोड बनाई जाएगी। इसके लिए खीरी मार्ग से श्रुति के घर तक सड़क बनाई जाएगी, जिसकी कुल लंबाई 0.23 किमी है। इस पर 31.30 लाख की लागत आएगी। यह निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड एक कराएगा। वहीं हाईस्कूल परीक्षा में जिला टॉपर रहीं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॅॅालेज गोला की छात्रा अदिति तायल के घर तक सीसी रोड बनाने को बजट मिला है। पीलीभीत-बस्ती हाईवे के किमी 102 से बादलनगर होते हुए अदिति के घर तक सड़क बनाई जाएगी। 0.425 किमी लंबी सड़क बनाने पर 38.79 लाख रुपये लागत आएगी। कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि कुल लागत का 50 फीसदी बजट मिला है, जिससे निर्माण कार्य प्रारंभ कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। जल्द ही दोनों टॉपर्स के घर तक सीसी रोड बनाने का कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। संवाद