{"_id":"5f8374848ebc3e9bd17d8dc5","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly4230422158","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराली जलाने पर जुर्माने के साथ होगी जेल: एसडीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराली जलाने पर जुर्माने के साथ होगी जेल: एसडीए
विज्ञापन
पराली नष्ट करने वाली मशीन। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंद्राबाद। एसडीएम मितौली दिग्विजय सिंह ने गांवों का दौरा कर किसानों को खेतों में पराली न जलाने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि पराली जलाने वाले किसानों पर रिपोर्ट दर्ज होगी। पांच एकड़ से अधिक वाले किसान जेल भेजे जाएंगे।
एसडीएम दिग्विजय सिंह ने बताया कि शासन ने पराली जलाने पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है। इसलिए किसान खेतों में पराली न जलाएं। ग्राम प्रधान मनरेगा मजदूरों के जरिए खेतों से पराली एकत्र कराकर गोशालाओं में भिजवाएं। खेतों की सेटेलाइट से निगरानी की जा रही है। पराली जलाने पर दो से पांच एकड़ तक के किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला जाए। पांच एकड़ से अधिक जमीन वाले किसानों से 15 हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। साथ ही छह माह की सजा होगी। उन्होंने बताया कि किसान पराली नष्ट करने वाली मशीन का उपयोग कर खेतों में ही उसे नष्ट कर सकते हैं।
----------
पराली जलाने पर लेखपाल ने दर्ज कराई किसान पर रिपोर्ट
पलियाकलां। मरूआ पश्चिम इलाके की लेखपाल रूबी वर्मा की तहरीर पर खेत पर पराली जलाने के मामले में किसान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। रामकुमार पुत्र खुशीराम निवासी अहिरान द्वितीय पर आरोप है कि उन्होंने 10 अक्तूबर को खेत में धान की पराली जलाई, जांच में इस बात की पुष्टि होने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संवाद