{"_id":"5f4d26fc8ebc3eddc02dae2c","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly4181537174","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका कर रही गंदे पानी की सप्लाई.. लोगों में असंतोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका कर रही गंदे पानी की सप्लाई.. लोगों में असंतोष
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नगर में गंदे पानी की सप्लाई की जा रही है। मोहल्ला थरवरनगंज में रविवार शाम पानी में सांप के बच्चे जैसी लंबी आकृति देख लोगों के होश उड़ गए। जब मोहल्ले वालों ने ईओ से शिकायत की तो उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया और सोमवार को आने के लिए कहा, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया।
मोहल्ला निवासी मुशाहिद हुसैन ने बताया कि रविवार शाम को पांच बजे पानी आने पर बाल्टी में भरकर रखा। जब पीने के लिए पानी लिया तो उसमें गंदगी दिखी। इस पर जब रोशनी में ले जाकर बाल्टी में देेेेखा तो उसमें धागे जैसा कुछ मालूम हुआ। मुशाहिद ने बताया कि ध्यान से देखने पर वह रेंगता हुआ मालूम हुआ। पहले तो केंचुआ लगा लेकिन जब अन्य लोगों को भी दिखाया तो उन्होंने सांप का बच्चा होने का दावा किया। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी देने पर ईओ ने सोमवार को नगर पालिका आकर दिखाने को कहा। उन्होंने बताया कि पालिका प्रशासन भले की स्वच्छ पेयजल आपूर्ति का दावा करता हो लेकिन इसकी हकीकत मोहल्ले में जाकर देखी जा सकती है।
ईओ मिले संक्रमित, दो दिन बंद रहेगी नगर पालिका
सोमवार को कोरोना संक्रमित की आई रिपोर्ट में नगर पालिका के ईओ भी संक्रमित निकलें। इससे पालिका में हड़कंप मच गया क्योंकि काम के सिलसिले में कर्मचारियों से लेकर बाबुओं का ईओ से मिलना होता था। ऐसे में एहतियात के तौर पर मंगलवार और बुधवार को नगर पालिका को बंद कर दिया गया। वरिष्ठ लिपिक प्रहलाद सिंह ने बताया कि नगर पालिका 48 घंटे के लिए बंद रहेगी लेकिन कोरोना को लेकर चल रहे काम जारी रहेंगे।