{"_id":"5f4907928ebc3e3d1458d24f","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly4177442110","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन करने वाले सपाइयों पर महामारी अधिनियम का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन करने वाले सपाइयों पर महामारी अधिनियम का मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। गुरुवार को सदर चौराहे पर बिना मास्क और सामाजिक दूरी का पालन किए बगैर लखनऊ में लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन करने वाले 13 समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने आपदा प्रबंधन अधिनियम और महामारी अध्यादेश के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार यादव ने बताया कि सदर चौराहे पर सपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी बिना मास्क, बगैर सामाजिक दूरी का पालन किए एकत्र होकर लखनऊ में हुए लाठीचार्ज के विरोध में आक्रोश जता रहे थे। मास्क लगाने और सामाजिक दूरी बरकरार रखने के लिए कहा गया, लेकिन कार्यकर्ता पुलिस कार्रवाई पर आक्रोश व्यक्त करते रहे। पुलिस ने कार्यकर्ता आकाश लाला, शिवम गुप्ता, देव आदेश गुप्ता, विवेक तिवारी, अनुपम मिश्रा, रजत गुप्ता, दीपक पटेल, खुर्शीद अहमद, रजी खान, पंकज लाला, नरेंद्र कुमार, एहतेशाम, शोएब अंसारी सहित 13 लोगों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम महामारी अध्यादेश अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर हिरासत में ले लिया। शाम को नोटिस तामील करा कर सभी को छोड़ दिया।