{"_id":"5f428db08ebc3e3d0c710c5a","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly4172183147","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां तो कीचड़ की बुनियाद पर बना दी नाले की दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां तो कीचड़ की बुनियाद पर बना दी नाले की दीवार
विज्ञापन
कीचड़ में नाले की दीवार की बुनियाद रखते राजमिस्त्री। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। मंडलायुक्त की नजर शहर के जर्जर नालों पर न पड़े, इसलिए नगर पालिका के जिम्मेदारों ने कीचड़ में ही नाले की दीवार की नींव रखवा दी। यह भी नहीं सोचा कि पानी और गंदगी में दीवार की मजबूती पर क्या असर पड़ेगा। ऐसा नहीं है कि इस तरह बन रही नाले की दीवार की जानकारी विभागीय अफसरों को नहीं है लेकिन किसी ने भी इसे रोकना मुनासिब नहीं समझा।
खीरी रोड पर वन निगम और गांधी विद्यालय के सामने टैक्सी स्टैंड के निकट नाले की खस्ताहाल दीवार टूट गई थी। इससे नाले का पानी सड़क पर भर रहा था। पिछले माह जिले के दौरे पर आए मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम ने गंदगी पर नाराजगी जताकर जिम्मेदारों को इसमें सुधार लाने के निर्देश दिए थे। एक बार फिर मंडलायुक्त के अचानक किसी भी दिन आने की भनक लगने पर पालिका प्रशासन ने आनन फानन में ठेकेदारों को तत्काल नाले की दीवार बनाने के निर्देश दिए। आसपास के लोगों का कहना है कि नाले का पानी रोके बिना ही शुक्रवार को कीचड़ में ईंटों से दीवार बनाना शुरू कर दिया गया। अब कीचड़ की नींव पर बनी दीवार कब तक सुरक्षित रहेगी यह कह पाना मुश्किल है।
नाले की दीवार के मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। जानकारी हुई है मामले की जांच कराई जाएगी। यदि निर्माण कार्य में लापरवाही की गई है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
-डॉ. अरुण कुमार सिंह, एसडीएम सदर