{"_id":"5f3928378ebc3e3d11673518","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly416336745","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़े युवक की कंरट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़े युवक की कंरट से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंद्राबाद। हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़े युवक की शनिवार को करंट लगने से मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव बरगदिया (सिरसा) निवासी सचिन कुमार (28) शनिवार दोपहर खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। रास्ते में सड़क के किनारे लगे 11 हजार की लाइन के खंभे पर वह किसी कार्य से चढ़ गया। अचानक करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और जमीन पर आकर गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक के नीचे गिरते ही हड़कंप मच गया। तमाम राहगीर मौके पर एकत्र हो गए और हादसे की सूचना परिवार वालों को दी। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोत-बिलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना माकर सिकंद्राबाद चौकी इंचार्ज हनुमंत लाल तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। परिवार वालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, एसडीओ गोला नीलाक्ष मनोश ने बताया कि सचिन हमारे यहां काम नहीं करता था। वह बिजली के खंभे पर कब और कैसे चढ़ा इसकी जांच की जाएगी।