फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

लापरवाही: ब्लॉक गोदामों में स्टॉक चने में लगने लगे घुन

Tue, 04 Aug 2020 10:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। कोरोना संकट के दौरान प्रवासी श्रमिकों को बांटने के लिए आए चने में घुन लगने लगा है, जिससे लाखों कीमत का 1345.95 क्विंटल चना खराब हो रहा है। इसके अलावा इसी योजना से मिले गेहूं और चावल का भी वितरण नहीं होने से उसके खराब होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

लॉकडाउन अवधि में दूसरे राज्यों और जनपदों से आए प्रवासी श्रमिकों को अप्रैल-मई माह में चना बांटने के लिए 1707.86 क्विंटल चने का आवंटन मिला था। मई माह में 5200 प्रवासी श्रमिकों को चना बांटा गया, जिसके बाद शेष 1345.95 क्विटंल चना एसएफसी के ब्लॉक गोदामों पर स्टॉक है, जहां पर इनके रख-रखाव की उचित व्यवस्था नहीं है। साथ ही इसी योजना से मिला 17331.71 क्विंटल गेहूं और 11554.46 क्विटंल चावल भी एसएफसी के ब्लॉक गोदामों में भरा है। बारिश सीजन के दौरान जून और जुलाई में गोदामों में रखे रहने से इनमें घुन लगने लगा है। कुछ दिन और देरी हुई, तो घुन चने को बड़ा नुकसान पहुंचा देंगे इससे यह लोगों के खाने योग्य नहीं रहेगा। एसएफसी के प्रबंधक चौधरी मंसूर अहमद ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना अधिकारियों को दे दी है।
विज्ञापन

भारत सरकार ने सभी जनपदों को समानुपातिक आधार पर चने का आवंटन दिया था। सिर्फ 5200 प्रवासियों को जिनके कार्ड नहीं बने थे उन्हें चना वितरित किया गया। शेष चने का वितरण प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना में करने के निर्देश मिले हैं। सभी राशनकार्डधारकों को पांच जुलाई से अनाज के साथ ही चने का वितरण किया जाएगा। प्रत्येक कार्डधारक को एक किलोग्राम चना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विजय प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed