फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

बाढ़ के पानी में घुसकर वन विभाग टीम कर रही पेट्रोलिंग

Sat, 01 Aug 2020 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
धौरहरा। ईसानगर थाना क्षेत्र के बंसीबेली, बनटुकरा कैरातीपुरवा सहित दर्जनों गांव जलमग्न हैं। रास्तों पर कमर तक पानी है। ऐसे में वन संपदा और वन्यजीवों को कुछ लोग नुकसान पहुंचाते हैं। वन विभाग रात पानी में पूरी चौकसी बरत रहा है।
विज्ञापन

ईसानगर थाना क्षेत्र का वन क्षेत्र बाढ़ आने से जलमग्न है। कैरातीपुरवा, बनटुकरा, गनापुर, बंसीबेली, सहित गांवों में पानी ही पानी है। घरों में पानी घुसने की वजह से लोग घरों के अंदर नहीं जा पा रहे हैं। घरों में रखा अनाज भी भीग चुका है। वही कुछ शरारती तत्व बाढ़ का फायदा उठा कर पेड़ काटकर नदी में बहा ले जाते हैं। बाढ़ में बहकर आने वाले वन्य जीवों का भी शिकार करते हैं। इसको लेकर वन विभाग पूरी तरह चौकन्ना है। वन क्षेत्राधिकारी अनिल शाह ने बताया कि बाढ़ में कोई वन संपदा को नुकसान न पहुंचाने पाए। इसके लिए टीम पानी में जाकर पेट्रोलिंग कर निगरानी कर रही है। साथ ही यहां तेंदुए का मूवमेंट रहता है। ऐसे में ग्रामीणों को भी जागरूक करना पड़ता है।
विज्ञापन

चोरी से पेड़ काटते चार लकड़कट्टे गिरफ्तार
वन विभाग की टीम ने रात्रि गश्त के दौरान चोरी से वन विभाग के पेड़ काटते चार लोगों को गिरफ्तार किया है। रेंजर अनिल शाह ने बताया कि बाढ़ का फायदा उठा कर कुछ चोर वन विभाग के पेड़ रात में काट रहे थे। गश्त के दौरान वन दरोगा सत्यप्रकाश, ऋषभ प्रताप सिंह, सतीश मिश्रा और लकी सिंह ने पूरन, यशपाल, प्रमोद, सुरेश निवासी मझरी कैरातीपुरवा को गिरफ्तार कर चालान भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed