{"_id":"5f1c58808ebc3e9f6c354b30","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly414003084","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 बोरी यूरिया खाद बॉर्डर पर एसएसबी ने की बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 बोरी यूरिया खाद बॉर्डर पर एसएसबी ने की बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्णानगर। भारत-नेपाल सीमा पर यूरिया की तस्करी जोरों पर चल रही है। बिना रसीद के भारतीय बाजारों से यूरिया की तस्करी तस्कर करने में लगे हुए हैं। इसी में बसही बॉर्डर पर एसएसबी ने 22 बोरी यूरिया व हार्डवेयर का माल बरामद किया है। तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। बरामद माल का एसएसबी ने सीजर बनाकर पलिया कस्टम को भेजा है।
संपूर्णानगर के बसही स्थित 49वीं वाहिनी के कंपनी प्रभारी निरीक्षक भेर जी सोडा के नेतृत्व में जवानों ने सूचना पर 23 जुलाई की रात सीमा के पिलर संख्या 202/771 के पास भारत से तस्करी कर नेपाल ले जाई जा रही 22 बोरी यूरिया खाद व हार्डवेयर सामान बरामद किया था। तस्कर मौका पाकर फरार हो गए। कागजी कार्रवाई के बाद शुक्रवार को बरामद माल का सीजर बनाकर कस्टम को सौंपा गया है। एसएसबी ने बरामद माल का 53 हजार एक सौ दो रुपये का सीजर बनाया है।