{"_id":"5f131ea38ebc3e63a61f2216","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly4131937150","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के निर्देश
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मुख्य सचिव ने गांवों में प्रत्येक शनिवार और रविवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। कोविड-19 और संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए सैनिटाइजेशन और छिड़काव कराया जाएगा। साथ ही गांवों में सभी को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। डीपीआरओ अजय श्रीवास्तव ने सभी ब्लॉकों के एडीओ पंचायत को विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। नोडल अधिकारी/मंडलायुक्त माह के अंतिम सप्ताह में दो दिवसीय जनपद का दौरा करके विभिन्न कार्यों की समीक्षा करके रिपोर्ट शासन को भेजेंगे।
जनपद के नगरीय/ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 और संचारी रोग पर प्रभावी नियंत्रण करने के लिए डोर-टू-डोर कोरोना सर्विलांस अभियान की शुरुआत कुछ दिन पहले हो चुकी है, जिसके शुभारंभ के मौके पर मंडलायुक्त मुकेश कुमार मेश्राम भी जनपद के दौरे पर आए थे। उन्होंने गोला, पलिया तहसीलों के अलावा कुछ गांवों में भ्रमण करके वस्तुस्थिति का जायजा लिया था। इसके बाद मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने मंडलायुक्त को प्रतिदिन डीएम/सीडीओ से रिपोर्ट लेकर समीक्षा करने के लिए कहा है। डीपीआरओ अजय श्रीवास्तव ने बताया कि गांवों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता कराने के लिए इंडिया मार्का हैंडपंप की मरम्मत और रिबोर कराने के निर्देश ग्राम पंचायत के सचिवों और प्रधानों को दिए गए हैं। जहां ओवरहेड टैंक से पानी की आपूर्ति होती हैं, उनकी टंकियों की सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं।