{"_id":"5eda617a8ebc3e90b33b0d52","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly4082149106","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन प्रवासी मजदूरों का भी राशन हड़प कर गया कोटेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन प्रवासी मजदूरों का भी राशन हड़प कर गया कोटेदार
विज्ञापन
धौरहरा। रमियाबेहड़ ब्लॉक के कोटेदार ने कोरोना महामारी को ही कमाई का जरिया बना लिया। अन्त्योदय कार्ड धारकों को मिलने वाला 35 किलो राशन के वितरण में तो अनियमितता तो की हीं। साथ ही गांव में होम क्वारंटीन प्रवासी मजदूरों का राशन भी हड़प लिया। जांच में शिकायत सही मिलने पर एसडीएम ने कोटा निलंबित कर एफआईआर के आदेश दिए हैं।
एसडीएम एस सुधाकरन ने होम क्वारंटीन प्रवासी मजदूरों का हाल जानने के लिए ग्राम जम्हौरा में भ्रमण किया तो ग्रामीणों ने कोटेदार प्यारेलाल की शिकायत की, जिसमें ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उसने अंत्योदय कार्ड धारकों को कम राशन दिया, जबकि क्वारंटीन प्रवासी मजदूरों ने बताया उन्हें कोटेदार ने राशन ही नहीं दिया।एसडीएम एस सुधाकरन ने बताया कि कोटेदार ने क्वारंटीन प्रवासी मजदूरों का राशन वितरण नहीं किया है। अंत्योदय कार्ड धारकों को कम राशन दिया है। जांच में आरोप सही मिलने पर दुकान निलंबित कर कोटेदार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भेज दिया गया है।