फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

नदी पार कर रहा बुजुर्ग बहा

Wed, 29 Apr 2020 06:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
धनगढ़ी-नेपाल। दो दिनों से हो रही बारिश से कैलाली और कंचनपुर जिलों की नदियां उफान पर हैं। मंगलवार को नदी पार कर रहा एक बुजुर्ग तेज धार में बह गया। जिसकी तलाश जारी है। उधर नदियां के उफान से नदी के किनारे के खेतों में खड़ी फसलें जलमग्न हो गई हैं।
विज्ञापन

दो दिनों से हुई बरसात में कैलाली व कंचनपुर जिलों की दोंदा, सनबोरा, वनहरा, खुटिया, शिवगंगा, मोहाना नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। इसके कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। सीमा से लगे त्रिभुवन बस्ती पुलिस चौकी इंचार्ज वकील बहादुर सिंह ने बताया कि लालझाड़ी गांव पालिका के तहत दोंदा नदी को पार करते समय 60 वर्षीय साधूराम राना तेज बहाव में बह गया। पुलिस व स्थानीय लोगों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। उधर नदियों में आई बाढ़ से सब्जी, तरबूज, खीरा, ककड़ी आदि की फसल भी डूबने से किसानों को खासा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed