फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

ड्रग इंस्पेक्टर ने लिया शुगर की दवा का नमूना

Sun, 19 Apr 2020 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
मैलानी। डीएम के निर्देश पर ड्रग इंस्पेक्टर सुनील कुमार रावत ने एक मेडिकल स्टोर पर दवा का नमूना लिया। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि डीएम कार्यालय में मैलानी स्थित मैलानी मेडिकल हाल पर शुगर में इस्तेमाल होने वाली ग्लाइकीफेज एसआर 500 एमजी नकली दवा की बिक्री की शिकायत की गई थी। इसका मेसेज भी एक व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल हुआ था। वायरल मेसेज में ग्लाइकीफेज एसआर 500 एमजी दवा के पानी में न घुलने की बात भी लिखी गई थी।
विज्ञापन

इस बाबत ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि डिस्प्रिन जैसी टेबलेट तो पानी में तुरंत घुल जाती हैं, लेकिन ग्लाइकीफेज एसआर 500 एमजी टेबलेट पानी में धीरे-धीरे घुलती है, क्योंकि यह शुगर रोगियों को दी जाती है। यदि यह तुरंत घुल जाएगी, तो रोगी का शुगर लेबल अधिक डाउन हो सकता और इस वजह से रोगी की जान भी जा सकती है। शिकायत पर ड्रग इंस्पेक्टर ने मैलानी मेडिकल स्टोर पहुंचकर दवा का नमूना लिया। उन्होंने बताया कि स्टोर पर ग्लाइकीफेज एसआर 500 एमजी का एक पैकेट मिला, जिसमें सौ टेबलेट थीं, उनमें से 80 टेबलेट का नमूना लिया गया है और इस नमूने को राजकीय विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान किसी भी दवा की ओवररेटिंग नहीं पाई गई। उन्होंने सभी दवा विक्रेताओं को लॉकडाउन की अवधि में सामाजिक दूरी का पालन करने और अधिक मूल्य पर दवा न बेचने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed