फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

630 मोबाइल पेमेंट बैंकों से गांव में मिलेगी भुगतान की सुविधा

Sun, 05 Apr 2020 06:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। विभिन्न बैंकों के गांवों में 630 ग्राहक सेवा केंद्र स्थापित हैं, जिन्हें एक्टिव करते हुए ग्राहकों को भुगतान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। सीडीओ अरविंद सिंह ने इन्हें मोबाइल पेमेंट बैंक की तरह काम करने के निर्देश दिए हैं, जिससे ग्राहकों को बैंक शाखा तक न जाना पड़े। इससे बैंक शाखाओं पर उमड़ रही भीड़ को कंट्रोल किया जा सकेगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीयकृृत बैंकों ने सभी ब्लॉकों के गांवों में बैंकिंग सुविधा के लिए ग्राहक सेवा केंद्र संचालित कर रखे हैं। लॉकडाउन के दौरान विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सरकार द्वारा लोगों के बैंक खाते में पैसा भेजा जा रहा है। इससे काफी संख्या में लोगों की भीड़ बैंक शाखाओं पर उमड़ रही है, जिससे सामाजिक दूरी बनाने में कठिनाई उत्पन्न हो गई है। इससे पहले डाकघरों में आधार कार्ड के जरिए बैंक खाताधारकों को पैसा निकालने की सुविधा दी जा चुकी है, लेकिन इससे भी शाखाओं पर भीड़ कम नहीं हुई है। ऐसे हालात से निपटने के लिए सीडीओ ने बैंकिंग कारस्पोंडेट्स (बीसी) की जमीनी ताकत को इस्तेमाल करने की रणनीति बनाई है। इसके लिए तहसील औैर ब्लॉकों में पुलिस अधिकारी समेत अन्य विभागीय अधिकारियों के सहयोग से गांवों में प्रधानों के माध्यम से नागरिकों में बीसी के नाम और मोबाइल नंबर की जानकारी प्रदान करेंगे। ताकि वे सीधे संबंधित बीसी को अपने गांव बुला सकें।
विज्ञापन

सत्यापन बाद 500 के खातों में जाएगी एक हजार धनराशि
लखीमपुर खीरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एलान के बाद नगर पालिका ने रोज कमाकर खाने वालों की सूची बनाने का काम शुरू कर दिया है। लोगों को मुख्यमंत्री सहायता योजना का लाभ देने के लिए आवेदन फार्म भी बांटे थे। दो हजार से अधिक लोगों ने आवेदन फार्म भरकर नगर पालिका में जमा किए थे। इससे में 274 लोगों का सत्यापन कराने के बाद पालिका प्रशासन ने एक-एक हजार रुपये की धनराशि खातों में भेजवाई है। जबकि 500 लोगों का सत्यापन कराने का काम शुरू हो चुका है। ईओ आरआर अंबेश बताते हैं कि नगर पालिका में करीब 1500 लोग रोजना कमाकर खाने वाले पंजीकृत हैं। पहले इनके खातों में धनराशि भेजी रही है। करीब दो हजार और आवेदन आए हैं। इनका सत्यापन तहसील से कराया जा रहा है। इसके बाद खातों में धनराशि भेजने की प्रक्रिया शुरू होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed