{"_id":"5e88a6998ebc3e774f34f0df","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly4016967137","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में उमड़ी किसानों की भीड़, आठ हजार क्विंटल गेहूं की आवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में उमड़ी किसानों की भीड़, आठ हजार क्विंटल गेहूं की आवक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राजापुर मंडी में शनिवार को गेहूं बेचने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ी, जिससे सामाजिक दूरी का पालन कराना मुश्किल हो गया। एसडीएम अमरेश कुमार मौर्या ने मौके पर पहुंचकर खुद ही मोर्चा संभाला और किसानों व पल्लेदारों को सामाजिक दूरी बनाने के निर्देश दिए। मंडी में आठ हजार क्विंटल से अधिक गेहूं की आवक हुई। आने वाले दिनों में किसानों की भीड़ और बढ़ेगी, जिसके लिए मंडी सचिव रामबाबू शर्मा को व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
गेहूं की कटाई-मढ़ाई का काम शुरू होने के साथ ही मंडी में गेहूं की आवक दिनों दिन बढ़ने लगी है। अभी तक एक अप्रैल से खुलने वाले सरकारी गेहूं क्रय केंद्र नहीं खोले जा सके हैं, जिससे किसानों के सामने मंडी में आढ़तियों के हाथ ही गेहूं बेचना पड़ रहा है। लिहाजा गांवों से निकलकर किसानों को राजापुर मंडी की ओर रुख कर रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान मंडी और किसानों को उपज बेचने के लिए प्रतिबंधों से मुक्त कर दिया गया है। एसडीएम अमरेश मौर्या ने बताया कि एक अप्रैल को 500 क्विंटल गेहूं आया था, जिसके बाद लगातार गेहूं की आवक मंडी में बढ़ रही है। शनिवार को आठ हजार क्विंटल से अधिक गेहूं की आवक हुई है, जिसमें आने वाले दिनों में और इजाफा होगा। पल्लेदारों की समस्या नहीं आने दी जाएगी। किसानों और पल्लेदारों को सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसका अनुपालन कराने के लिए मंडी सचिव रामबाबू शर्मा प्रतिदिन भ्रमण करेंगे।