फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

बस न मिलने पर यात्री भड़के, हंगामा

Wed, 29 Jan 2020 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 02:04 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बस के इंतजार में दो घंटे तक डिपो पर भटकते रहे यात्री
विज्ञापन

इंक्वायरी रूम के शख्स के गलत बोलने से भड़के मुसाफिर
लखीमपुर खीरी। परिवहन मंत्री से लेकर प्रबंधक निदेशक यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा देने का दावा कर रहे हैं। मगर, डिपो पर मौजूद जिम्मेदार न तो मुसाफिरों को गंतव्य तक जाने के लिए बस मुहैया कराते हैैं और न ही बस किस समय मिलेगी इसका समय बताते हैं। बस की सही जानकारी न मिलने और इंक्वायरी पर मौजूद कर्मचारी के अभद्रता किए जाने से नाराज यात्रियों ने मंगलवार को रोडवेज बस अड्डे पर जमकर हंगामा किया।
लखीमपुर से ऐरा, धौरहरा एवं सिसैया रूट पर जाने के लिए लगभग हर आधे घंटे बाद रोडवेज पर बस सुविधा है। मगर, चालक परिचालकों की मनमानी के कारण बसें इस रूट पर नहीं जाती है। मंगलवार दोपहर करीब एक घंटे तक जब बस नहीं मिली तो यात्रियों ने पूछताछ कार्यालय में बैठे अश्वनी कुमार से बस संबंधी जानकारी चाही, लेकिन उन्होंने यात्रियों को जब आएगी तब मिलेगी कहकर टरका दिया। बताते हैं कि इस दौरान धौरहरा जाने वाली बसें लखनऊ जाती रहीं। यह देखकर जब फिर से यात्रियों ने अश्वनी कुमार से वार्ता की तो वह भड़क कर गलत बयानबाजी करने लगे। इससे नाराज यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मामला बढ़ने पर पहुंचे जिम्मेदारों के जल्द ही बस उपलब्ध कराने का आश्वासन दिए जाने के बाद ही यात्री माने।
विज्ञापन


ऐरा जाने के लिए दो घंटे से बस अड्डे पर खड़ा रहा। जब भी पूछताछ कार्यालय पर पूछा तो एक ही जवाब मिला कि जब आएगी तब जाएगी। जबकि समय सारिणी पर हर आधे घंटे बाद बस का जाना दर्शा रहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंदलाल शर्मा
निवासी ऐरा

ऐरा रूट की बसों का हाल बेहाल है। बस चालक और परिचालक मनमानी करते हैं। बस मिलेगी या नहीं इसके बारे में कोई कुछ नहीं बता रहा। इंक्वायरी पर पूछने गए तो मौजूद शख्स ने भी सही जानकारी नहीं दी।

सरोज शुक्ला
निवासी सिरसी

यात्रियों के हंगामा करने की जानकारी नहीं है। वैसे हर आधे घंटे पर धौरहरा रूट के लिए बस सेवा है। मगर, मंगलवार को किस कारण बस नहीं मिली। इसके बारे में जानकारी की जाएगी।
एसपी सिंह, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed