{"_id":"5e2f1f9e8ebc3e77dd50050f","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly3934878168","type":"story","status":"publish","title_hn":"सकेथू में दो दिवसीय मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सकेथू में दो दिवसीय मेला शुरू
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। मनरेगा मजदूर मिस्त्री महासंघ के तत्वावधान में सकेथू में दो दिवसीय मनरेगा मेले का पूजन के साथ शुभारंभ हुआ।
सकेथू के प्राथमिक विद्यालय परिसर में मनरेगा मेला का उद्घाटन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि भारत में गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए ठेकेदारी प्रथा खत्म की जाए। 40 करोड़ मजदूर मिस्त्रियों की पोस्टिंग पूरे देश में की जाए, गन्ना का मूल्य 700 रुपया प्रति क्विंटल और गेहूं, धान का मूल्य 4000 रुपया प्रति क्विंटल, मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 700 रुपया प्रतिदिन की जाए। तब जाकर मजदूरों की स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है। सभा को राकिमसं के अंजनी कुमार दीक्षित, वेदप्रकाश शर्मा, अंजनी कुमार शर्मा, मिश्रा शर्मा आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर विद्या देवी, मिथलेश शर्मा, सुनैना देवी, जसकरनलाल शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद