{"_id":"5e1df50c8ebc3e4b0e4c883c","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly391926644","type":"story","status":"publish","title_hn":"2080 व्यापारियों पर 562.41 लाख टैक्स बकाया, आरसी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2080 व्यापारियों पर 562.41 लाख टैक्स बकाया, आरसी जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाणिज्य कर विभाग की कार्रवाई, व्यापारियों की ब्याज माफ करने की मांग
लखीमपुर खीरी। वाणिज्य कर विभाग ने कई दशकों से बकाया टैक्स की वसूली के लिए 2080 व्यापारियों को आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) जारी किया है। इन व्यापारियों पर 562.41 लाख रुपये शुद्ध टैक्स बकाया है, जिसमें ब्याज भी शामिल है। आरसी जारी होने से घबराए व्यापारियों ने ब्याज माफ करने की मांग अधिकारियों से की है। इस पर अधिकारियों ने सरकार से मांग करने के लिए कहा है।
जिले में करीब छह हजार पंजीकृत व्यापारी हैं। 1957-58 से लेकर वैट लागू होने तक 2080 व्यापारियों पर 562.41 लाख रुपये टैक्स बकाया हो चुका है। इसमें कोर्ट में चल रहे मुकदमों वाले व्यापारियों को शामिल नहीं किया गया है। खंड एक (लखीमपुर से राजापुर तक) में व्यापारियों पर 22.53 लाख, खंड दो (लखीमपुर से बेहजम तक) में 86.87 लाख, खंड तीन (गोला और धौरहरा) में 364.47 लाख और खंड चार (मितौली और मोहम्मदी) में 88.58 लाख रुपये टैक्स बकाया है। डिप्टी कमिश्नर केके वर्मा ने बताया कि टैक्स वसूली के लिए 2080 व्यापारियों को आरसी जारी की गई है। व्यापारियों ने ब्याज माफ करने की मांग सरकार से की है, जिसके संबंध में दिशा-निर्देश मिलने पर ही टैक्स वसूली की कार्रवाई में शिथिलता दी जा सकेगी।