{"_id":"5e1df5098ebc3e4b0d6bd3f2","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly391918065","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 जनवरी को रहेगी अधिवक्ताओं की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 जनवरी को रहेगी अधिवक्ताओं की हड़ताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार से करेंगे एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग
लखीमपुर खीरी। प्रदेश में हो रही अधिवक्ताओं की हत्या के विरोध में नगर के वकील 16 जनवरी को विरोध दिवस मनाएंगे। इस दौरान सारे अदालती कामकाज ठप रहेंगे।
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन और मौजूदा सदस्य अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि अधिवक्ताओं पर आए दिन आपराधिक हमले हो रहे हैं। ऐसे में अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की जरूरत है। साथ ही प्रयागराज के अधिवक्ता सनाउल्लाह खान और लखनऊ के युवा अधिवक्ता शिशिर त्रिपाठी की हत्या के मामले में प्रदेश सरकार को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। पीड़ित परिवारों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा देने, अधिवक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस उपलब्ध कराने आदि की मांगों पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चेयरमैन हरिशंकर सिंह के आह्वान पर प्रदेश भर के अधिवक्ता 16 जनवरी को न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे और विज्ञापन देकर अपनी मांगों से प्रदेश सरकार को अवगत कराएंगे।
जिसके लिए जिला बार एसोसिएशन लखीमपुर खीरी, मेरठ, पीलीभीत, शाहजहांपुर, आगरा, हरदोई, सीतापुर, लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव कानपुर सहित विभिन्न तहसीलों पर जोरदार ढंग से भागीदारी करने के लिए वकीलों से संपर्क कर चुकी हैं। जिले के वकील भी 16 जनवरी को न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे।