फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के सिटिजन फीडबैक में पिछड़ रहा गोला

Tue, 14 Jan 2020 11:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
-इससे पूर्व छोटे शहरों में आठवां स्थान पा चुकी है छोटी काशी
विज्ञापन

-वोट फॉर सिटिजन ऐप पर फीडबैक से नगर को मिलेंगे 1500 अंक
गोला गोकर्णनाथ। लखीमपुर जनपद का उपनगर गोला गोकर्णनाथ शिक्षा, व्यापार, पौराणिक धार्मिक स्थल होने के कारण अपनी अलग पहचान रखता है। साथ ही यह नगर साफ-सफाई, स्वच्छता में भी अपनी अलग पहचान बना चुका है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत चार जनवरी से शुरू हुए सिटिजन फीडबैक स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर पिछड़ता जा रहा है। ऐसे में यदि नगरवासी फीडबैक में रुचि दिखाएं तो नगर को स्वच्छता में सम्मान मिल सकता है।
देश भर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 चार जनवरी से शुरू हो गया है जो 31 जनवरी तक चलेगा। स्वच्छता में सर्वश्रेष्ठ रैंक पाने के लिए नगर पंचायतें, नगर पालिकाएं लगी हुई हैं। साथ ही नगर को स्वच्छ बनाने के लिए बड़े बजट के साथ अभियान, जागरूकता गोष्ठियां, रैलियां और प्रतिस्पर्धाएं हो रही हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत नगरवासियों को वोट फॉर सिटिजन ऐप पर सात बिंदुओं पर अपना फीडबैक देना है। नागरिकों के फीडबैक के आधार पर नगर को 1500 अंक मिलने हैं लेकिन नागरिकों की फीडबैक में नगर पिछड़ता जा रहा है। 12 दिन में नागरिकों की फीडबैक के आधार पर लखीमपुर नगर पालिका 11877, मोहम्मदी 2157, पलिया 952 पर पहुंच चुकी है वहीं गोला अभी 790 पर ही है।
विज्ञापन

इससे पूर्व 2019 के स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा में नगर के वार्ड नंबर पांच और 16 को सर्वश्रेष्ठ रैंक मिली थी, जिसमें गोला को जनपद में सम्मान मिला था। छोटे शहरों की टॉप टेन सर्वेक्षण सूची में छोटी काशी को आठवां स्थान भी मिल चुका है, लेकिन वर्ष 2020 के सिटिजन फीडबैक सर्वेक्षण में नगर पिछड़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि नगरवासी फीडबैक दें तो स्वच्छता में छोटी काशी को मिलेगा सम्मान
वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार नगर की आबादी 60253 है। विगत आठ सालों में नगर की आबादी 80 से 90 हजार के बीच आंकी गई है। चार जनवरी से 31 जनवरी के बीच होने वाले सिटिजन फीडबैक सर्वेक्षण में 12 दिन में महज 790 लोगों ने ही अपना फीडबैक दिया है। यदि नगरवासी फीडबैक में रुचि दिखाएं तो नगर को स्वच्छता में सम्मान मिलेगा।

नगरवासियों को अपने मोबाइल पर वोट फॉर सिटिजन ऐप डाउनलोड कर सात बिंदुओं पर जबाव देने हैं। जिनके आधार पर नगर को 1500 अंक मिलेंगे और सर्वश्रेष्ठ रैंक वाले नगर को जनपद, प्रदेश और देश स्तर पर सम्मान मिलेगा।
-विक्रांत वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, स्वच्छ भारत मिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed