फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

बीस दरोगा का किया लखनऊ स्थानांतरण

Tue, 14 Jan 2020 11:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
तबादला रुकवाने की जुगत में लगे, कुछ नेताओं की शरण में
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। शासन के ड्रीम प्रोजेक्ट कमिश्नर प्रणाली में शासन ने जिले के 20 दरोगाओं का तबादला लखनऊ कर दिया है। तबादला सूची आते ही स्थानांतरित दरोगाओं में अफरातफरी मच गई है। जिससे कई दरोगा तबादला निरस्त कराने की जुगत में लग गए हैं। ऐसे में सभी दरोगाओं ने अफसरों की परिक्रमा कर सिफारिश लगवानी शुरू कर दी है।
नोएडा के साथ ही पहली बार लखनऊ में भी पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू हुई है। इसको लेकर अन्य जिलों के साथ लखीमपुर खीरी जिले से 20 दरोगाओं का लखनऊ तबादला कर दिया है। तबादले का आदेश आने के बाद से ही स्थानांतरित दरोगाओं में खलबली मच गई है। कई दरोगा सत्तापक्ष के नेताओं की शरण में पहुंच गए तो वहीं कुछ दरोगा अपने नजदीकी बड़े ओहदे पर बैठे अफसरों से तबादला रुकवाने की पैरवी कराने की जुगत में हैं। हालांकि प्रयासरत दरोगाओं की कोशिश सफल होती नहीं दिख रही है। विभागीय सूत्रों की मानें तो यह सभी दरोगा एक-दो दिन में रिलीव कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


इन दरोगाओं का हुआ तबादला
एसआई जयकरन सिंह भदौरिया, मनोज कुमार यादव, आशुतोष त्रिपाठी, अरविंद कुमार राय, कैलाश यादव, शिव कुमार सिंह, राजकुमार, आदित्यनाथ उपाध्याय, अवनेश कुमार, विशाल श्रीवास्तव, नीरज कुमार द्विेदी, उमाकांत ओझा, लालबहादुर, सुनील बाबू अवस्थी, रामवीर सिंह, राजेश कुमार शर्मा, दुर्वेश बाबू, प्रभात कुमार दीक्षित व गजेंद्र सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ में रिक्त पदों पर 20 दरोगाओं का तबादला हुआ है। इन्हें शीघ्र ही जनपद से लखनऊ के लिए रवाना किया जाएगा।
-पूनम, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed