{"_id":"5e0107f48ebc3e880e395c5e","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly3891282150","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता छीनने नहीं, देने के लिए है नागरिकता संशोधन कानून: एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता छीनने नहीं, देने के लिए है नागरिकता संशोधन कानून: एसपी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक पूनम ने कहा कि नागरिकता संशोधन 2019 किसी भी धर्म के भारतीय नागरिक को प्रभावित नहीं करता हैं। न ही किसी धर्म विशेष पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। लोग अफवाहों से बचें, सत्यता परखें। उन्होंने कहा कि भ्रमित करने वालों से सभी लोग सावधान रहें। शांति बनाए रखने के लिए पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसपी पूनम ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून नागरिकता प्रदान करने के लिए है। किसी की नागरिकता छीनने से संबंधित नहीं है। यह कानून 31 दिसंबर 2014 तक पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत आए प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने से संबंधित है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रव्यापी एनआरसी की घोषणा नहीं की गई है। यदि राष्ट्रव्यापी एनआरसी की घोषणा की जाती है तो ऐसी स्थिति में नियम इस प्रकार बनाए जाएंगे, कि किसी भी भारतीय नागरिक को परेशानी न हो। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर न जाएं। सत्यता परखें। भ्रमित करने वाले लोगों से सावधान रहें। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस व प्रशासन का सहयोग प्रदान करें।