{"_id":"5de403408ebc3e54d238e526","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly3863235151","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा, आठ को नोटिस, 60 चिह्नत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा, आठ को नोटिस, 60 चिह्नत
विज्ञापन
मैगलगंज। कस्बे से निकले हाईवे किनारे ग्राम समाज की खाली पड़ी जमीन पर कब्जा करके पक्का निर्माण करा लेने वाले आठ लोगों को मितौली तहसील के लेखपाल रामगोविंद राना ने नोटिस जारी कर 15 दिन में अतिक्रमण हटाने के लिए कहा है। कृषि उत्पादन मंडी समिति के गेट के पास से फलाहारी बाबा मंदिर के पास तक करीब 60 अतिक्रमणकारी चिह्नित किए गए हैं, जिन्हें जल्द नोटिस जारी करने की तैयारी में राजस्व विभाग के अधिकारी जुटे हैं।
मैगलगंज-शाहजहांपुर मार्ग पर ग्राम समाज की जमीन पर अतिक्रमण करके लोगों ने पक्के मकान बना लिए हैं। तो कुछ ने बाउंड्री करके जमीन अपने कब्जे में कर ली है। कस्बा निवासी रामबहादुर आदि ने मितौली एसडीएम को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की मांग की थी। एसडीएम ने राजस्व टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई तो आरोप सही निकले। लेखपाल रामगोविंद राना ने पक्का अतिक्रमण करने वाले राजेंद्र प्रसाद, राजेंद्र सिंह, विनोद मिश्रा, मनोज गुप्ता, सोनू पांडेय समेत आठ लोगों को नोटिस देकर 15 दिन में स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए कहा है। नोटिस मिलने के बाद से अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा है। लोग कार्रवाई से बचने के ल:िए नेताओं के चक्कर लगा रहे हैं, तो कुछ लोग अधिकारियों की परिक्रमा कर रहे हैं। उधर, लेखपाल ने बताया है कि 60 से अधिक अतिक्रमणकारी चिह्नित किए गए हैं, जिनमें से अभी आठ लोगों को नोटिस जारी की गई है। जल्द ही शेष अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी की जाएगी