{"_id":"5e8865e48ebc3e768d063c88","slug":"civic-amenities-corona-lakhimpur-news-bly401629292","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी कार्डधारकों को मिलेगा निशुल्क चावल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी कार्डधारकों को मिलेगा निशुल्क चावल
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत सभी कार्डधारकों को निशुल्क चावल दिया जाएगा, जो नियमित मिलने वाले अनाज से अलग (अतिरिक्त) होगा। सरकार से जारी गाइडलाइन के मुताबिक पांच किलोग्राम प्रति यूनिट के हिसाब से चावल दिया जाएगा। इसका वितरण 15 से 26 अप्रैल 2020 से कोटेदारों के माध्यम से किया जाएगा।
लॉकडाउन के दौरान गरीबों और आम नागरिकों को राहत देते हुए सरकार ने अप्रैल में अतिरिक्त अनाज के तौर पर चावल बांटने के आदेश दिए हैं। इसकी जानकारी डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि अंत्योदय के अलावा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों में से सक्रिय मनरेगा मजदूरों, पंजीकृत श्रमिकों और नगर निकाय में पंजीकृत दिहाड़ी मजदूरों, वेंडरों को निशुल्क राशन दिया गया है। शेष पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को नियमित वितरण वाला गेहूं दो रुपये प्रति किलो और चावल तीन रुपये प्रति किलो के हिसाब से दिया जा रहा है। अब सरकार ने सभी कार्डधारकों को पांच किलोग्राम प्रति यूनिट के हिसाब से निशुल्क चावल बांटने के आदेश दिए हैं। इसके लिए एफसीआई से 1.50 लाख क्विंटल चावल एसएफसी को अतिरिक्त आवंटित किया गया है।