फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   civcamenities

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन

Thu, 05 Mar 2020 07:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
civcamenities
लखीमपुर खीरी। जिले में किसानों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रह्लाद पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से सदर तहसील पहुंचे और मांग संबंधी ज्ञापन सदर एसडीएम को सौंपा। जिसमें किसानों को गन्ना भुगतान दिलाने, किसानों का बैंक कर्ज माफ करने, ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल का मुआवजा देने, बिजली बिल आधा करने, यूरिया का वजन 50 किलोग्राम तक करने, गेहूं की खरीद करने के साथ ही 32 सौ रुपये दाम करने की मांग की गई है। रामकुमार मिश्रा, रमाकांत गुप्ता, शिव सहाय सिंह, कोमल सिंह, सरोजनी अवस्थी आदि मौजूद रहे।
धौरहरा। किसानों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव शिप्रा अवस्थी की अगुआई में कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस मौके पर धौरहरा क्षेत्र प्रभारी राजेश अवस्थी, पप्पू वर्मा, मोहम्मद अलीम किरमानी, नंदकिशोर मौर्या मौजूद रहे।
विज्ञापन

गोला में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह उर्फ लल्लू भैया के आह्वान पर निवर्तमान नगर अध्यक्ष सहजेंद्र दीक्षित के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर ब्लॉक से किसानों की समस्याओं से संबंधित 4570 फॉर्म और सरकार से उनकी मांगों का ज्ञापन एसडीएम अखिलेश यादव को सौंपा। इस मौके पर शुभम अग्निहोत्री, दिलशाद खान, इमदाद राजा, अनस खान, मतीन शाह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलियाकलां में कांग्रेसी नेता रिसाल अहमद के आवास पर कार्यकर्ताओं ने बैठक के बाद जुलूस निकालते हुए तहसील में पहुंचकर सभा की। यहां किसानों की समस्याओं को उठाते हुए किसानों के साथ संघर्ष करने की बात कही और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम पूजा यादव को सौंपा। इस मौके पर इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष सचिन कुमार शाह, नगर अध्यक्ष आबिद हुसैन कमर, वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश चंद्र गर्ग मौजूद रहे।

मैलानी नानपारा रेलखंड पर ट्रेन संचालन की मांग
कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मैलानी नानपारा रेलखंड पर ट्रेन संचालन की मांग की है। उनका कहना है कि पूर्वोत्तर रेलवे ने मैलानी नानपारा मीटर गेज पर बिना किसी विकल्प के ट्रेन संचालन बंद कर दिया। ऐसे में लाखों क्षेत्रवासियों को आने जाने में दिक्कत हो रही है। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं ने लखनऊ मैलानी के बीच ट्रेनों की संख्या बढ़ाने के साथ पंजाब, कोलकता, छपरा के लिए ट्रेनें चलाने संबंधी राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सदर एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed