{"_id":"5e206dcb8ebc3e4af1644bb4","slug":"civcamenities-lakhimpur-news-bly392192855","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन का संचालन जारी रखने को व्यापारी लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन का संचालन जारी रखने को व्यापारी लामबंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिकुनिया। मैलानी से नानपारा तक ट्रेन संचालन बंद होने की सूचना से लोगों में खासकर व्यापारियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि ट्रेन संचालन बंद होने से इससे क्षेत्र का कारोबार प्रभावित होगा और लोगों केे आने-जाने में दिक्क्त होगी। ट्रेन चलने से लोग कम पैसे में आराम दायक सफर कर रहे हैं। मगर, ट्रेनों के बंद हो जाने पर मुश्किलें बढ़ जाएंगी।
बंद हो रहे ट्रेन संचालन को लेकर व्यापारियों ने गुरुवार को रेलवे स्टेशन परिसर में बैठक की। नगर व्यापार मंडल के लोगों ने कहा कि ट्रेन संचालन बंद करना गलत है। पदाधिकारियों ने मैलानी-नानपारा के बीच पड़ने वाले स्टेशन मिहींपुरवा, पलिया, मैलानी, बेलरायां, रायबुझा, बिछिया के व्यापारियों एवं बॉर्डर क्षेत्र के लोगों से ट्रेन संचालन जारी रखने के लिए न्यायालय में याचिका दायर करने के लिए आगे आने का आह्वान किया है। व्यापारी नेता विशाल चंद्र शाह ने बताया कि वर्ष 1903 में अंग्रेजी हुकूमत में कौड़ियाला तिकुनिया होते हुए मैलानी तक बॉर्डर के बाशिंदों के लिए रेल सेवा की शुरुआत हुई थी। एक ट्रेन मैलानी से खैरटिया तक आती थी और वही शाम को मैलानी वापस हो जाती थी। इसके बाद धीरे-धीरे ट्रेनों की संख्या बढ़ती गई और लोगों का सफर आसान होता गया। मगर, अब ट्रेन संचालन बंद करना गलत है। बैठक में तमाम पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे।
बोले व्यापारी रेल सेवा हमारा मौलिक अधिकार
व्यापार मंडल महामंत्री आशीष अग्रवाल का कहना है कि जिस तरह रोडवेज के लिए न्यायालय की शरण ली गई थी। उसी तरह नानपारा-मैलानी रेल संचालन को यथावत रखने के लिए न्यायालय की शरण में जाने की तैयारी कर ली गई है। इसके लिए मिहींपुरवा, बिछिया, पलिया व्यापारियों और किसानों से बातचीत कर ली गई है। जल्द ही रिट याचिका दायर कर दी जाएगी। किराना व्यापार मंडल के महामंत्री अनिल महावर का कहना है कि वन्य जीव जंतुओं के सुरक्षा को देखते हुए जनता के मौलिक अधिकारों का हनन नहीं किया जा सकता। ट्रेन सेवा क्षेत्र की जनता का मूल अधिकार है, जिसे हम लेकर रहेंगे।