{"_id":"5867f9524f1c1b3f7aeeb21b","slug":"city-to-welcome-the-new-year-sentence","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल के स्वागत को सजा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल के स्वागत को सजा शहर
अमर उजाला ब्यूरो/ लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 01 Jan 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
नया साल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल के स्वागत को सजा शहर
जमकर हुई केक और फूलों की बिक्री
रेस्टोरेंट में उमड़ी भीड़, खूब हुई एडवांस बुकिंग
गुजर रहे साल की विदाई और नववर्ष के स्वागत के लिए शहर सज गया है। बाजार में केक, फूलों और ग्रीटिंग कार्ड्स की जमकर बिक्री हुई। लोग एक दिन पहले ही एक दूसरे को नववर्ष की बधाइयां देते दिखे। नववर्ष के स्वागत को शहर के रेस्टोरेंट विशेष रूप से सजाए गए है। शनिवार शाम से ही रेस्टोरेंट फुल हो गए। यह देर रात तक गुलजार रहे। शहर के रेस्टोरेंट में एक जनवरी के लिए एडवांस बुकिंग कराने वाले लोगों की भी भीड़ रही।
फेसबुक, व्हाट्स एप आदि सोशल मीडिया पर नववर्ष की बधाइयों का सिलसिला कई दिनों से चल रहा था। शनिवार को बधाई देने का सिलसिला और तेज हो गया। ग्रीटिंग कार्ड्स का प्रचलन काफी कम हो गया है। इसके बावजूद खूब बिक्री हुई। शुभकामनाओं के साथ फूलों के गुलदस्ते देने के चलन के चलते शनिवार को फूलों की खूब बिक्री हुई। जगह-जगह फूल और बुके की दुकानें सजी दिखाई दीे।
नववर्ष का स्वागत करने की लोगों ने अपने-अपने ढंग से तैयारी की है। कोई रेस्टोरेंट में खा पी कर मौज मनाने के मूड में है तो कोई घर में केक काट कर जश्न मनाने की तैयारी कर रहा है। नववर्ष पर जश्न मनाने को दिन भर केक की खरीद फरोख्त हुई। बाजार में विभिन्न फ्लेवर और डिजाइन के केक बिके।
विज्ञापन
हुड़दंग किया तो जा सकते हैं जेल
होटलों और पार्कों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर
लखीमपुर खीरी। नए वर्ष पर यदि आप ड्रिपल राइडिंग करते या फिर हुडदंग करते मिले तो अपमानित होना पड़ सकता है और जेल भी जा सकते हैं। नए वर्ष के जश्न के दौरान कोई अप्रिय घटना न घटे, इसको लेकर पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है। रविवार की सुबह से ही प्रमुख चौराहों, पार्कों और होटलों के पास तैनात होने वाली पुलिस खुराफातियों पर नजर रखेगी।
एसपी मनोज कुमार झा ने सभी थानेदारों को निर्देशित किया है कि पिकनिक स्थलों को चिह्नित कर वहां पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात करें और शराब के नशे में ट्रिपल राइडिंग करने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखें। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि प्रमुख चौराहों, होटलों और पार्कों के पास पुलिस तैनात रहेगी। ट्रिपल राइडिंग और शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी और जरूरी हुआ तो पुलिस चालान भी भेजेगी। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में नए साल का जश्न मनाने की अपील की है।