फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   City parking lots remained imprisoned in files

फाइलों में कैद होकर रह गए शहर के पार्किंग स्थल

Fri, 16 Jul 2021 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
City parking lots remained imprisoned in files
तीन साल पहले पार्किंग स्थलों का हुआ था चयन
विज्ञापन

जिम्मेदारों की उदासीनता शहरवासियों के लिए बनी मुसीबत
लखीमपुर खीरी। अतिक्रमण के चलते शहर की सड़कों के हालात दिन पर दिन खराब होते जा रहे हैं। पार्किंग स्थल के अभाव में बाजार से लेकर बैंक आदि के लिए निकले लोग अपने वाहन फुटपाथ से लेकर सड़क पर खड़े कर देते हैं। इससे दिन भर में कई कई बार जाम लगता है।
जाम की सबसे ज्यादा दिक्कत अस्पताल रोड, संकटा देवी रोड, मेन रोड और कचहरी रोड पर है। हालांकि पालिका प्रशासन ने जाम से निजात दिलाने के लिए शहर में आठ स्थान पार्किंग के लिए चिह्नित किए, जो बीते तीन साल से पालिका की फाइलों में ही कैद होकर रह गए हैं।
विज्ञापन

शहर में पार्किंग स्थल न होने के कारण नगर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त है। खरीदारी से लेकर बैंक, डाकघर, अस्पताल आदि के लिए निकले लोग फुटपाथ से लेकर सड़क तक वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे सड़कों पर पैदल तक निकलना मुश्किल हो जाता है और जाम के हालात बन जाते हैं। पार्किंग बन रही सड़कों की तरफ न तो पालिका प्रशासन का ध्यान है और न ही तहसील एवं जिला प्रशासन का। सबसे ज्यादा हालात अस्पताल रोड, संकटा देवी रोड और कचहरी रोड के खराब हैं, क्योंकि इन सड़कों का फुुटपाथ पूरी तरह से अतिक्रमण की गिरफ्त में है। इससे नगरवासियों के साथ जिला मुख्यालय पर कोर्ट कचहरी, विकास भवन अस्पताल आने वाले लोगों को जाम में फंसकर परेशान होना पड़ता है। मगर जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल रोड
सुबह 11 बजे
अस्पताल रोड पर मेडिकल की थोक और फुटकर दुकानें हैं। जहां पर सुबह से लेकर रात तक लोगों का आना जाना रहता है। पार्किंग के लिए जगह न होने के कारण फुटपाथ पर दुकानदार से लेकर खरीदार अपने वाहन खड़े करते हैं। इससे दिन में कई कई बार जाम के हालात बनते हैं।
स्टेट बैंक के सामने
11.15
स्टेट बैंक बिल्डिंग में अन्य बैक की शाखाएं भी है। मगर, ग्राहकों के लिए पार्किंग नहीं है। ऐसे यह सभी फुटपाथ से लेकर पास की गली में वाहन खड़े करते हैं। सड़क पर खड़े वाहन जाम का कारण बनते हैं। इसमें आए दिन एंबुलेंस फंसती हैं, जिससे मरीजों को दिक्कत होती है।
इलाहाबाद बैंक के सामने
11.20
कचहरी रोड पर इलाहाबाद बैंक के सामने सड़क का फुटपाथ पूरी तरह से पार्किंग स्थल बन चुका है, क्योंकि इस भवन में करीब एक दर्जन शोरूम हैं। इस बिल्डिंग में भी पार्किंग नहीं है। सड़क तक वाहन खड़े होने से यहां भी दिन में दो चार बार भीषण जाम लग जाता है।
सौजन्या तिराहे से नहरिया तक
11.25
अतिक्रमण की चपेट में इस सड़क के बीच में नगर पालिका ने डिवाइडर बनाकर इसे और तंग हाल बना दिया है। सड़क के दोनो तरफ अस्पताल हैं। इनमें भर्ती मरीज के तीमारदार सड़क पर वाहन खड़ा करने के लिए मजबूर हैं। इसी रोड से होकर रोडवेज बसों का संचालन होता है। ऐसे में कई बार जाम लगता है।

पार्किंग जोन
1. रेलवे स्टेशन गेट से सड़क किनारे नगर पालिका के कूड़ा डलाव घर तक।
2. मिश्राना पुलिस चौकी के सामने की सड़क पटरी पर दु:खहरण नाथ मंदिर तक।
3. कंपनीबाग के किनारे सड़क पटरी पर जिला पंचायत गेस्ट हाउस तक।
4. मोहल्ला थरवरनगंज में रेमंडशॉप के सामने की साइड पटरी।
5. मोहल्ला बाजार में आर्यकन्या डिग्री कॉलेज के सामने नाले की साइड पटरी।
6. संकटा देवी पुलिस चौकी के सामने की साइड पटरी।
7. कामनाथ अस्पताल के सामने की साइड पटरी पर जिला अस्पताल तक।
8. तहसील के सामने साइड पटरी पर जिला पशु चिकित्सालय तक।
पार्किंग स्थल चिह्नित हैं। जल्द ही इन्हें व्यवस्थित कराया जाएगा। कोरोना के कारण पार्किंग स्थल कोड दुरुस्त कराने में देरी हुई है। शहरवासियों को जल्द ही जाम की समस्या से छुटकारा दिलाया जाएगा।
- निरूपमा बाजपेई, अध्यक्ष, नगर पालिका लखीमपुर
चिह्नित पार्किंग स्थलों को जल्द ही अमल में लाया जाएगा, जिससे शहरवासियों को जाम की समस्या से निजात दिलाई जा सके।
- आरआर अंबेष, अधिशाषी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed