फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   cirme

नेपाल में कौन कर रहा था नकली नोटों की सप्लाई पुलिस पता नहीं लगा पाई

Sun, 20 Oct 2019 09:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
cirme
लखीमपुर खीरी। देहरादून में दो दिन पहले दो लोगों से 20 लाख के नकली नोट मिलने के बाद खुफिया एजेंसियों ने सक्रियता बढ़ा दी। टेरर फंडिंग का हाल ही में खुलासा होने के कारण इस बार बॉर्डर पर सक्रियता दिख रही है, वरना इस इलाके में भी ऐसे मामले पकड़े गए, मगर पुलिस ने फौरी कार्रवाई करने के अलावा कुछ नहीं किया। डेढ़ साल पहले पांच सौ के नकली नोट पकड़ने के मामले में पुलिस ने यह तक पता लगाने की कोशिश नहीं की थी नेपाल से नकली नोट भेजने वाले आखिर कौन थे।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में छह जुलाई की शाम गांव बसही निवासी विनोद गांव सेमरी स्थित एक दुकान पर पहुंचा था। उसने बिस्कुट के दो पैकेट लिए और दुकानदार को 500 रुपये का नोट दिया। दुकानदार ने भी 20 रुपये काटकर उसे 480 रुपये उसे लौटा दिए थे। शक होने पर दुकानदार ने जब नोट को अच्छी तरह से देखा तो वह नकली पाया। दुकानदार ने विनोद को रोककर इस बारे में बात की तो वह भाग खड़ा हुआ और उसका एक लिफाफे वहीं गिर गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची संपूर्णानगर पुलिस ने जब लिफाफा खोले तो उसमें एक ही नंबर के 500 रुपये के 26 नोट निकले। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरू की।
विज्ञापन

जांच के दौरान इस मामले में संपूर्णानगर के गांव बमनगर निवासी सुरेश की संलिप्तता मिली। पुलिस ने जब जांच तेज की तो इस बात का खुलासा हुआ था कि सुरेश ने विनोद को नकली नोट बाजार में एक-एक कर चलाने के लिए दिए थे। जांच के दौरान उत्तराखंड के गांव गोथा (सितारगंज) निवासी राजमंगल और ऊधम सिंह नगर निवासी संतोष का नाम सामने आया। जांच में यह बात साफ हुई कि सुरेश की जान पहचान संतोष से थी। वे दोनों एक बार नेपाल गए थे। तब वहां उन्हें खोखे पर कुछ लोग बैठे मिले, जिन्होंने उन्होंने नकली नोट दिए थे। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके चार्जशीट तो दाखिल कर दी, लेकिन नेपाल से भारत में सप्लाई करने वाले का नाम पता पुलिस नहीं खोज पाई। नेपाल में यह नकली करेंसी कहां से आई। इसके पीछे किसका हाथ था, पुलिस और खुफिया एजेंसियां इसका भी पता नहीं लगा सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed