फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Christmas Tree and Sentaclaj Dress of the sentence Market

क्रिसमस ट्री और सेंटाक्लाज की ड्रेस से सजा बाजार

Wed, 23 Dec 2015 11:57 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 23 Dec 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Christmas Tree and Sentaclaj Dress of the sentence Market
क्रिसमस डे के लिए शहर का बाजार सज गया है। शहर में ईसाई समुदाय की आबादी कम होने के बावजूद क्रिसमस को लेकर बाजार में रौनक बढ़ गई है। सेंटाक्लाज के लाल कपड़ों, कैप, क्रिसमस ट्री और केक आदि की बिक्री अभी से शुरू हो गई है। मेन रोड पर कई दुकानों पर तो इस समय केवल क्रिसमस में काम आने वाली चीजें ही बिक रही हैं। इसी के साथ शहर के सभी चर्च की सजावट का काम भी तेजी से जारी है।
विज्ञापन

25 दिसंबर को होने वाले क्रिसमस डे के लिए शहर के सिविल लाइंस स्थित प्रोटेस्टेंट चर्च, मेन रोड और डॉन बास्को कॉलेज स्थित चर्च की साज सज्जा का काम तेजी से जारी है। चर्च को रंगीन पन्नियों की झालरों, बिजली की रंग-बिरंगी झालरों और गुब्बारों से सजाया जा रहा है। उधर क्रिसमस के लिए बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए सेंटाक्लाज ड्रेस की इन दिनों खूब बिक रही है। बाजार में आकर्षक क्रिसमस ट्री पर टंगे खिलौने और उपहार बच्चों को विशेष रूप से आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन

केक की हो रही एडवांस बुकिंग
क्रिसमस के लिए आकर्षक डिजायनों और कई फ्लेवर के केक इस बार बाजार में उपलब्ध हैं। क्रिसमस के दिन केक मिलने में दिक्कत न हो इसके लिए लोग केक की एडवांस बुकिंग करा रहे हैं। दुकानों पर केक की एडवांस बुकिंग कराने की होड़ सी लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों में है खास उत्साह
क्रिसमस को लेकर ईसाई समुदाय तो उत्साहित है ही। अन्य धर्म और समुदाय के बच्चे भी बेहद उत्साहित हैं। वे भी इस त्योहर को उतने ही उत्साह के साथ मनाना चाहते हैं जितना कि ईसाई समुदाय के लोग। इसके चलते बच्चे क्रिसमस ट्री, केक, उपहार और सेंटाक्लाज की ड्रेस खरीदने के साथ दोस्तों के साथ क्रिसमस पर मस्ती करने का प्लान बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed