फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Chinese citizen entered India on the way to Nepal without passport visa in Lakhimpur Kheri

सीमा पर सुरक्षा में चूक: नेपाल के रास्ते बिना वीजा के घुसा था चीनी नागरिक, दिल्ली से लौटते समय पकड़ा गया

Sat, 18 Feb 2023 06:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Feb 2023 06:33 PM IST
सार

नेपाल के रास्ते बिना वीजा भारत में घुसा चीनी नागरिक दिल्ली गया था। वहां तीन दिन रुका। इसके बाद निजी बस से वापस गौरीफंटा बॉर्डर पर पहुंची। जांच के दौरान एसएसबी के जवानों ने उसे पकड़ लिया। शनिवार को आईबी व एटीएस ने उससे पूछताछ की। 

विज्ञापन
Chinese citizen entered India on the way to Nepal without passport visa in Lakhimpur Kheri
चीनी नागरिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में भारत-नेपाल सीमा के गौरीफंटा बॉर्डर पर पकड़े गए चीनी नागरिक के मामले में सीमा पर सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। जांच में पता चला है कि चीनी नागरिक के पास भारत का वीजा भी नहीं था, लेकिन फिर भी नेपाल सीमा के रास्ते भारत में दाखिल होकर उसने दिल्ली तक की यात्रा कर ली। चार दिन बाद वापस लौटते समय एसएसबी ने उसे गौरीफंटा बॉर्डर पर दबोच लिया। मामले के खुलासे के बाद गौरीफंटा कोतवाली पुलिस समेत सीमा की सुरक्षा में लगी एजेंसियों पर सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार शाम को दिल्ली से आई प्राइवेट बस गौरीफंटा बॉर्डर पर पहुंची। यहां एसएसबी के जांच करने पर चीनी नागरिक वांग जुआजूं पकड़ा गया था। एसएसबी अधिकारियों द्वारा पूछताछ किए जाने पर वह वीजा नहीं दिखा सका। इसके बाद एसएसबी ने उसे गौरीफंटा पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। इस बीच भारत नेपाल सीमा पर चीनी नागरिक के पकड़े जाने से सुरक्षा एजेंसियां चौकन्ना हो गईं, जिससे दूसरे दिन शनिवार को चीनी नागरिक से पूछताछ करने के लिए एटीएस व आईबी की टीमें गौरीफंटा कोतवाली पहुंच गई। 

विज्ञापन

बंद कमरे में चीनी नागरिक से पूछताछ 

दोनों टीमों ने बंद कमरे में कई घंटे तक चीनी नागरिक से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि चीनी नागरिक के पास नेपाल तक वीजा था, जिससे वह काफी समय से नेपाल में रह रहा था। इसी दौरान चीनी नागरिक 14 फरवरी 2023 को अवैध तरीके से भारत की सीमा में प्रवेश कर गया। गौरीफंटा बॉर्डर से दिल्ली जाने वाली निजी बस में सवार होकर दिल्ली पहुंच गया। इसके बाद वह करीब तीन दिनों तक दिल्ली में रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

17 फरवरी 2023 को दिल्ली से वापस नेपाल जाने के लिए फिर उसी बस में सवार हुआ। शाम को बस गौरीफंटा बॉर्डर पहुंची, तो एसएसबी अधिकारी जांच करने पहुंचे। जांच के दौरान चीनी नागरिक पकड़ा गया, जिसके बाद हरकत में आई सुरक्षा एजेंसियां जांच पड़ताल में जुटी हैं। एसएसबी गौरीफंटा कंपनी के सहायक कमांडेंट नवीन दास ने इस मामले में चीनी नागरिक वांग जुआजूं के खिलाफ पासपोर्ट व विदेशी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके बाद गौरीफंटा पुलिस ने चीनी नागरिक का चालान भेज दिया है।

चीनी नागरिक का क्या है दिल्ली कनेक्शन 

बिना पासपोर्ट वीजा के भारत में घुसकर राजधानी दिल्ली तक का आराम से सफर करने के दौरान चीनी नागरिक कहीं नहीं पकड़ा गया, जिससे सुरक्षा तंत्र में चूक नजर आई है। यदि वापसी में भी चीनी नागरिक पकड़ा नहीं जाता, तो चीनी नागरिक वांग जुआजूं की अवैध तरीके से की गई भारत यात्रा राज ही रह जाती। हालांकि सुरक्षा एजेंसियां अब अलर्ट हो गई हैं और चीनी नागरिक के दिल्ली कनेक्शन को डिकोड करने में जुटी हैं। 

सुरक्षा एजेंसियों के सामने चुनौती है कि चीनी नागरिक ने दिल्ली में कहां शरण ली और किन लोगों के संपर्क में रहा ? उसका अवैध तरीके से भारत में घुसकर दिल्ली तक जाने का मकसद क्या था ? इन सवालों के जवाब अभी मिलने बाकी है। अभी सुरक्षा एजेंसियां इन सवालों के जवाब तलाशने में जुटी हैं। 

एसपी गणेश प्रसाद साहा ने कहा कि चीनी नागरिक के पास नेपाल तक वीजा था। इससे वह भारत में अवैध तरीके से घुसा था। प्राइवेट बस से दिल्ली गया था। दो-तीन दिनों तक दिल्ली में रूकने के बाद वह शुक्रवार को वापस नेपाल जाने की फिराक में था। मामले में आरोपी चीनी नागरिक के खिलाफ पासपोर्ट अधिनियम व विदेशी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करके उसका चालान भेज दिया गया है। चालान भेजने से पहले एटीएस व आईबी की टीम ने भी चीनी नागरिक से पूछताछ की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed