फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Children's illnesses increase due to changing weather

Lakhimpur Kheri News: बदलते मौसम में बढ़ीं बच्चों में बीमारियां

Sat, 29 Nov 2025 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 29 Nov 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Children's illnesses increase due to changing weather
जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में इलाज के लिए भर्ती बच्चे। संवाद - फोटो : सदर तहसील में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते लेखपाल संघ के अध्यक्ष संजय व अन्य पदाधिकारी। स्रोत स्वयं
ओयल। बदलते मौसम के चलते बच्चों में सांस, बुखार के साथ झटके और डिप्थीरिया की समस्याएं बढ़ रही है। गर्मियों की अपेक्षा जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में कमी आई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के द्वितीय तल पर स्थित बच्चों के वार्ड में दस मरीज भर्ती होकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। इसमें राजा, अरविंद, हरेराम व शहर बानो बुखार सहित झटके की समस्या से प्रभावित है। निकिता सिंह (8) पुत्री संदीप व जावेद की छह माह की पुत्री फरहान स्वांस संबंधी विकार का इलाज करा रहे हैं। कोतवाली सदर के फतेपुर सैधारी निवासी मनोज ने निमोनिया से प्रभावित अपने ड़ेढ़ वर्षीय पुत्र कार्तिक को भर्ती कराया है। वार्ड में एक बच्चा खून की कमी व एक अन्य भर्ती है। इसके साथ ही पीआईसीयू में डिप्थीरिया से प्रभावित 10 वर्षीय अभी पुत्र ठाकुर ग्राम फत्तेपुर मैगलगंज भर्ती होकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस बाबत जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों काे सर्दी से बचाने के लिए गर्म कपड़े पहनाएं। एक मोटा कपड़ा पहनाने की बजाय दो से तीन साफ गर्म कपड़े पहनाएं। ठंडे पानी से नहलाने से बचें, ठंडी चीजों खाने पीने में इश्तेमाल न करें। बाइक पर बच्चों को आगे बैठा कर न चले, छह माह के बच्चों काे स्तानपान अवश्य करायें। इससे बच्चे की रोग प्रतिरोधक छमता बढ़ती है। सर्द हवा में बच्चों काे लेकर न टहलें। सर्दी खांसी की समस्या होने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर की सलाह लेकर इलाज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed