{"_id":"648cb30b8987e80bc9031d74","slug":"children-suffering-from-diarrhea-due-to-heat-lakhimpur-news-c-4-1-183896-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गर्मी के चलते डायरिया की चपेट में आ रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गर्मी के चलते डायरिया की चपेट में आ रहे बच्चे
विज्ञापन
वार्ड में भर्ती मरीज
ओयल। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते जिला अस्पताल आने वाले मरीजों की संख्या में जहां इजाफा हुआ है, वहीं डायरिया पीड़ित बच्चे और बुखार व पेट दर्द के मरीज भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल में 1095 नए मरीजों के पंजीकरण हुए।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आरपी वर्मा ने बताया कि गर्मी बढ़ने से बच्चों में डायरिया, पेट दर्द, बुखार, उल्ट, दस्त जैसी बीमारियां बढ़ी हैं। प्रतिदिन ओपीडी में 70 से 80 मरीज पहुंच रहे हैं। इसमें 20 से 25 मरीज बुखार, 15 से 20 पेट दर्द व 12 से 15 मरीज डायरिया के होते हैं।
डॉक्टर आरपी वर्मा ने बताया कि ओपीडी में आए भर्ती करने योग्य मरीजों के लिए चिल्ड्रेन वार्ड में 28, एनआरसी में 10 व पीकू में 10 बेड डाले गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर पांच और बेड बढ़ाए जाने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
चिल्ड्रेन वार्ड में 15, एनआरसी में नौ व पीकू में चार बच्चों का इलाज किया जा रहा है। चिल्ड्रेन वार्ड में उपचाराधीन 15 बच्चों में से चार डायरिया से ग्रसित हैं। इनमें थाना ईसानगर क्षेत्र के दयाशंकर अपने आठ माह के पुत्र कृष्णा, धौरहरा के गांव परौरी निवासी गुड्डू डेढ़ माह की बेटी दिव्या, फरधान के गांव परसेहरा निवासी सूर्यपाल एक वर्षीय पुत्र आदित्य का उपचार करा रहे हैं।
वहीं पड़ोसी जिले सीतापुर के हरगांव क्षेत्र के ग्राम शेरपुर निवासी उदयभान ने अपने नौ माह के पुत्र लव्यांश को भर्ती कराया है। पीकू वार्ड में बुखार के चार व एनआरसी में नौ कुपोषित बच्चे भर्ती हैं।